ईरान के खिलाफ जल्द जमीनी हमला कर सकता है अमेरिका! हेगसेथ ने कहा- मिशन हमारी शर्तों पर ही खत्म होगा


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अमेरिका की रणनीति थोड़ी ‘अनप्रेडिक्टेबल’ यानी अनिश्चित रहने की है, ताकि दुश्मन अंदाजा न लगा सके कि अगला कदम क्या होगा? उन्होंने कहा, “आप कोई युद्ध तब तक न तो लड़ सकते हैं और न ही जीत सकते हैं, जब तक आप अपने विरोधी को यह बता दें कि आप क्या करने को तैयार हैं और क्या नहीं- जिसमें जमीनी सैनिकों की तैनाती भी शामिल है।”

हेगसेथ ने आगे कहा, “हमारा विरोधी इस समय सोच रहा है कि ऐसे 15 अलग-अलग तरीके हैं जिनसे हम जमीनी सैनिकों के साथ उन पर हमला कर सकते हैं।” उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो अमेरिका “उन विकल्पों को अमल में ला सकता है। या शायद हमें उनका इस्तेमाल करने की जरूरत ही न पड़े। शायद बातचीत से बात बन जाए। मुख्य बात यह है कि इस मामले में अप्रत्याशित बने रहें- निश्चित रूप से किसी को भी यह न पता चलने दें कि आप क्या करने को तैयार हैं और क्या नहीं।”



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img