नई दिल्ली (AI Alpha School). क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक स्कूल आपके बच्चे की कमाई की गारंटी ले रहा है? इस स्कूल में सिर्फ 2 घंटे में पढ़ाई होती है, फिर बाकी समय असली दुनिया की स्किल्स सिखाई जाती हैं. इस स्कूल का वादा है कि यहां से पासआउट होने के बाद बच्चा ग्रेजुएशन तक करोड़ों रुपये कमा लेगा. अगर नहीं कमा पाया तो स्कूल पूरी फीस लौटा देगा. यही है एआई एल्फा स्कूल या Alpha High School का जादू. यह अमेरिका के टेक्सास में स्थित है.
एआई एल्फा स्कूल में पढ़ाई का मॉडल क्या है?
एआई एल्फा स्कूल में सुबह के 2 घंटे AI से मैथ्स, साइंस, लैंग्वेज मास्टर करने में लगते हैं. बच्चे अपनी स्पीड पर आगे बढ़ते हैं और टॉप 1% में रैंक करते हैं. फिर दोपहर में प्रोजेक्ट्स, पैशन और रियल-वर्ल्ड स्किल्स पर फोकस किया जाता है. यहां 1.5 करोड़ रुपये सैलरी पर कोच हायर किए जाते हैं. इस स्कूल की फाउंडर मैकेंजी प्राइस कहती हैं कि यह अचीवेबल गोल है. एआई एल्फा स्कूल की ट्यूशन फीस 40,000 डॉलर (करीब 37 लाख रुपये) सालाना है. यह स्कूल न सिर्फ पढ़ाता है बल्कि कमाई का रास्ता भी दिखाता है
खूब फैला है एआई एल्फा स्कूल का नेटवर्क
एआई एल्फा स्कूल (Alpha School) अमेरिका का प्राइवेट K-12 स्कूल नेटवर्क है जो 2 Hour Learning मॉडल पर चलता है. यहां AI ट्यूटर बच्चे को 1:1 पर्सनलाइज्ड लर्निंग देते हैं. यहां कोई ट्रेडिशनल टीचर नहीं होते हैं, स्टूडेंट्स को मोटिवेट करने के लिए सिर्फ गाइड रहते हैं. 20+ लोकेशन्स पर फैला यह स्कूल अब Alpha High में एंटरप्रेन्योरशिप फोकस्ड हाई स्कूल प्रोग्राम लॉन्च कर रहा है. इसमें बच्चे सुबह 2 घंटे में पूरा एकेडमिक सिलेबस खत्म करते हैं और बाकी समय बिजनेस बिल्डिंग में लगाते हैं.
यह मॉडल कैसे काम करता है?
बच्चे IXL जैसे एआई ऐप्स या कस्टम टूल्स से अपनी स्पीड पर आगे बढ़ते हैं. इसमें मास्टरी बेस्ड लर्निंग करवाई जाती है. इससे सीखने में कोई लूपहोल नहीं छूटता. फिर दोपहर में रियल प्रोजेक्ट्स: बिजनेस आइडिया, मार्केटिंग, फाइनेंस पर काम किया जाता है. कोच स्टूडेंट को P&L, ईमेल फनल, प्रॉफिट बढ़ाने में मदद करते हैं. यहां बच्चों को कोई होमवर्क नहीं दिया जाता है, सारा फोकस सिर्फ प्रैक्टिकल स्किल्स पर रहता है. यहां के स्टूडेंट्स स्कूल टाइम से ही पैशन प्रोजेक्ट्स से रेवेन्यू जनरेट करने लगते हैं.
कमाई की गारंटी और मनी बैक पॉलिसी
एआई एल्फा स्कूल का सबसे बड़ा वादा है कि ग्रेजुएशन तक बच्चा 1 मिलियन डॉलर (लगभग 9 करोड़ रुपये) कमाएगा या पूरी ट्यूशन फीस (40,000 USD) रिफंड हो जाएगी. इसका मतलब है कि स्कूल में ही बच्चा बिजनेस ग्रो करने लायक स्किल्स सीख लेता है. कैमरन सोर्सबी और नेट एलियासन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया था कि एआई एल्फा स्कूल दुनिया का सबसे कूल हाई स्कूल होगा. अगर लक्ष्य हासिल नहीं हुआ तो पेरेंट्स को फुल रिफंड मिलेगा. यह गारंटी रिस्क लेने का कॉन्फिडेंस देती है.
एआई एल्फा स्कूल में क्या सिखाते हैं?
एआई एल्फा स्कूल में स्टूडेंट्स एआई से कोर सब्जेक्ट्स 2x फास्ट स्पीड पर सीखते हैं. इसके अलावा उन्हें लाइफ स्किल्स, आर्ट्स, स्पोर्ट्स के साथ एंटरप्रेन्योरशिप ट्रेनिंग भी मिलती है. यहां पढ़ाई करने वाले बच्चे टॉप 1% में रैंक करते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां के 90%+ बच्चे स्कूल जाना पसंद करते हैं. उन्हें कोई स्ट्रेस नहीं दिया जाता और फ्रीडम भरपूर मिलती है. भारतीय बच्चे भी एआई एल्फा स्कूल में पढ़ाई के लिए आवेदन कर सकते हैं. यहां की ट्यूशन फीस महंगी है लेकिन गारंटी के साथ इन्वेस्टमेंट करने में बुराई नहीं है.
एआई एल्फा स्कूल पारंपरिक एजुकेशन को चुनौती दे रहा है. ज्यादा जानकारी के लिए alpha.school या alphahigh.school चेक करें.





