एक्शन के मैदान में अहान पांडे की एंट्री और मां बनी सोनम कपूर ने हॉस्पिटल की टीम का जताया आभार


टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी की बड़ी बेटी लियाना का चौथा जन्मदिन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। यह खुशी का पल परिवार वालों के लिए खास रहा। दोनों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कर बेटी को जन्मदिन की बधाई दी।

अभिनेत्री देबिना बनर्जी ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इसमें वे लियाना और परिवार के साथ खुशी के पल समेटती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में मां बनने के अनुभव को गहराई से बयां किया। उन्होंने बड़ी बेटी को अपनी ताकत और खुशी का स्रोत बताया।

देबिना बनर्जी ने लिखा, “मां बनना मेरे जीवन का सबसे मजबूत, भावुक और सुंदर अनुभव रहा है। मेरी लियाना में मैं ताकत, चमक और अपना पूरा संसार देखती हूं। हमारी लड़कियों की गैंग अभी तो शुरुआत कर रही हैं। मेरी लियाना, तुम मेरे दिल का हिस्सा हो। हैप्पी बर्थडे मेरी जान। मम्मा तुमसे बहुत प्यार करती है।”

वहीं, गुरमीत ने भी इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। एक तस्वीर में गुरमीत लियाना को गोद में लिए हुए प्यार कर रहे हैं, तो दूसरी में पूरा परिवार नजर आ रहा है, जिसमें गुरमीत, लियाना, छोटी बेटी दिविशा और देबिना नजर आ रही हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img