डोंगरगढ़ —राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके सत्य, अहिंसा एवं किसान-मजदूर केंद्रित विचारों को स्मरण किया गया।
श्रद्धांजलि सभा के पश्चात किसानों एवं मजदूरों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को लेकर कांग्रेस द्वारा चक्का जाम एवं मौन धरना प्रदर्शन किया गया। यह आंदोलन मनरेगा को कमजोर करने के प्रयासों के विरोध, धान की पूरी खरीदी सुनिश्चित करने तथा धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर किया गया।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी ने कहा कि “गांधी जी का भारत गाँव, किसान और श्रमिक के सम्मान से बना है। यदि किसान का धान नहीं खरीदा जाएगा और मजदूर को काम नहीं मिलेगा, तो यह गांधी जी के विचारों के साथ सीधा अन्याय है। सरकार को चाहिए कि किसान का एक-एक दाना खरीदे और मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को पूरी मजबूती के साथ लागू करे, जैसे पहले थी, तथा इसके नाम से किसी भी प्रकार का छेड़छाड़ न करे।”
विष्णु लोधी ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण, गांधीवादी और जनहित में है तथा मांगें पूरी होने तक किसान-मजदूरों की आवाज़ निरंतर बुलंद की जाती रहेगी। श्रद्धांजलि सभा एवं चक्का जाम व मौन धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, शहर अध्यक्ष हरीश भंडारी, विनोद तिवारी, निर्मल जैन, रामजी तराने, प्रदीप शर्मा, विनायक राव, जितेन्द्र सिंह भाटिया, ऋषि शर्मा, रिमि भाटिया, बबलू शांडिल, रवि तिवारी, संजय यादव, संध्या देशपांडे, नालानी मेश्राम, रेखा खोबरागड़े, ललिता सहारे, बिन्दा बाई, ममता शिंदे, दिलीप नशीने, हैदर जी, संदीप सिंह, पप्पू इंदुरकर, नरेश करसे, गणेश, तरुण फूल, भाऊदास, रितेश रामटेक, दशरथ सिंह, संदीप गहरवार, अक्षय चौरडिया, मोहम्मद सिराज, विदेश सिन्हा, मनोज साहू, संजीव गुप्ता, रितु निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में किसान, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
