सोने और चांदी की कीमत में शुक्रवार को तेजी देखने को मिली थी। दोनों कीमती धातुओं का दाम 2.83 प्रतिशत तक बढ़ गया है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 10:10 पर सोने का 2 अप्रैल का कॉन्ट्रैक्ट 2.07 प्रतिशत या 2,996 रुपए की तेजी के साथ 1,47,950 रुपए पर था।
अब तक के कारोबार में सोने ने 1,47,401 का न्यूनतम स्तर और 1,48,302 का उच्चतम स्तर छूआ है।
चांदी के 5 मई का कॉन्ट्रैक्ट 2.83 प्रतिशत या 6,540 रुपए की तेजी के साथ 2,38,000 रुपए पर था।





