सीजफायर के बाद ट्रंप का नया धमाका, ईरान को हथियार सप्लाई करने वाले देशों पर फोड़ा टैरिफ बम


म‍िड‍िल ईस्‍ट में 40 दिन तक चले तनाव और जंग के असर से जूझ रही दुनिया ने जैसे ही ईरान-अमेरिका सीजफायर की खबर सुनी, तो उनके बीच राहत की उम्मीद जगी। लेकिन इस ऐलान के तुरंत बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए बयान ने सबकी च‍िंता बढ़ा दी। शांत‍ि की उम्‍मीद करने वालों के सामने एक बार फ‍िर ट्रंप का ‘टैर‍िफ ज‍िन्‍न’ न‍िकलकर सामने आ गया है।

दरअसल ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान को हथियार सप्लाई करने वाले देशों पर ब‍िना किसी छूट के अमेरिका को निर्यात होने वाले सभी सामानों पर 50 प्रतिशत तक का भारी टैरिफ लगाया जाएगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर कहा, ”जो भी देश ईरान को सैन्य हथियार सप्लाई करेगा, अमेरिका को बेचे जाने वाले उसके सभी सामानों पर तत्काल प्रभाव से 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया जाएगा। इसमें कोई छूट या रियायत नहीं मिलेगी।”



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img