नॉर्ड 5 के बाद अब वनप्लस नॉर्ड 6 की तैयारी, लॉन्च से पहले सामने आए कई बड़े फीचर्स, मिल सकता है फ्लैगशिप जैसा प्रोसेसर


वनप्लस जल्द ही अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन वनप्लस नॉर्ड 6 लॉन्च कर सकता है. ये फोन पिछले साल जुलाई 2025 में आए वनप्लस नॉर्ड 5 का सक्सेसर होगा. लॉन्च से पहले ही एक टिप्स्टर ने इसके संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस को लेकर कई खास जानकारियां शेयर की हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक वनप्लस नॉर्ड 6 में वही कोर स्पेसिफिकेशंस मिल सकते हैं जो कंपनी के चीन में लॉन्च हुए वनप्लस टर्बो 6 में दिए गए थे. ऐसे में यह स्मार्टफोन उसी मॉडल का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है.

अप्रैल में हो सकता है लॉन्च
टिप्स्टर योगेश ब्रार के मुताबिक वनप्लस नॉर्ड 6 को अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है.

कीमत की बात करें तो ये फोन नॉर्ड 5 के मुकाबले थोड़ा महंगा हो सकता है. याद दिला दें कि वनप्लस नॉर्ड 5 की शुरुआती कीमत ₹31,999 थी, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता था.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
अगर वनप्लस नॉर्ड 6, टर्बो 6 पर बेस्ड होता है तो इसमें 6.78-इंच का फुल-HD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है. इसके साथ:

  • 165Hz रिफ्रेश रेट
  • 450ppi पिक्सल डेंसिटी
  • 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है, जो पावरफुल गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए जाना जाता है.

इसके साथ Adreno 825 GPU, 16GB तक LPDDR4X RAM, 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है.

कैमरा में हो सकता है बदलाव
चीन में लॉन्च हुए वनप्लस टर्बो 6 में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2MP मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है, जिसमें 20x डिजिटल जूम सपोर्ट मिलता है. वहीं सेल्फी के लिए 16MP फ्रंट कैमरा मिलता है.

लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत और ग्लोबल मार्केट के लिए कंपनी मोनोक्रोम कैमरे की जगह अल्ट्रा-वाइड कैमरा दे सकती है. साथ ही सेल्फी कैमरा सेंसर भी अलग हो सकता है.

बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग
वनप्लस Turbo 6 में 9000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. अगर नॉर्ड 6 में भी इसी तरह की बैटरी दी जाती है तो यह बैटरी बैकअप के मामले में काफी मजबूत साबित हो सकता है.

बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन पहले ही कई बेंचमार्किंग और सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर दिखाई दे चुका है, जिससे हिंट मिलते हैं कि इसका लॉन्च जल्द हो सकता है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img