AC चलाते वक्त अपनाएं ये 5 ट्रिक्स, बिजली की होगी भारी बचत, कमरा भी रहेगा एकदम चिल्ड


Last Updated:

Ways to Use AC Efficiently: गर्मियों में AC का ज्यादा इस्तेमाल बिजली बिल बढ़ा सकता है, लेकिन सही तापमान, स्लीप मोड और नियमित सर्विसिंग जैसी आसान ट्रिक्स अपनाकर बिजली की अच्छी बचत की जा सकती है. थोड़ी समझदारी से AC इस्तेमाल करने पर कमरा भी ठंडा रहेगा और बजट भी नहीं बिगड़ेगा.

Zoom

एसी को सही टेंपरेचर पर चलाने से बिजली कम खर्च होती है और कूलिंग बढ़िया होती है.

Simple Energy Saving Hacks: गर्मियों में एयर कंडीशनर यानी AC लोगों की सबसे बड़ी जरूरत बन जाता है. तेज गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए लोग घंटों AC चलाते हैं, लेकिन महीने के आखिर में आने वाला भारी बिजली बिल कई बार बजट बिगाड़ देता है. कुछ लोग तो सिर्फ बिजली बिल के डर से AC कम इस्तेमाल करते हैं. अगर AC को सही तरीके से चलाया जाए, तो अच्छी कूलिंग के साथ बिजली की बचत भी की जा सकती है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कुछ आसान आदतें अपनाकर बिजली की खपत को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

AC का तापमान सही रखें

कई लोग सोचते हैं कि AC को 16 या 18 डिग्री पर चलाने से कमरा जल्दी ठंडा होगा, लेकिन इससे बिजली की खपत काफी बढ़ जाती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार 24 से 26 डिग्री सेल्सियस का तापमान सबसे बेहतर माना जाता है. इस तापमान पर कमरा आरामदायक भी रहता है और बिजली की बचत भी होती है. हर 1 डिग्री कम तापमान पर बिजली की खपत बढ़ सकती है, इसलिए जरूरत से ज्यादा लो टेम्परेचर रखने से बचना चाहिए.

टाइमर और स्लीप मोड करें यूज

रातभर लगातार AC चलाना बिजली बिल बढ़ाने की बड़ी वजह बन सकता है. ऐसे में AC के टाइमर और स्लीप मोड फीचर का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद हो सकता है. स्लीप मोड में AC धीरे-धीरे तापमान एडजस्ट करता है, जिससे बिजली कम खर्च होती है. अगर आप सोने से पहले 2-3 घंटे का टाइमर सेट कर दें, तो जरूरत के बाद AC अपने आप बंद हो जाएगा और अनावश्यक बिजली खर्च नहीं होगी.

कमरे को पूरी तरह बंद रखें

अगर AC चलाते समय कमरे के दरवाजे या खिड़कियां खुली रहती हैं, तो ठंडी हवा बाहर निकलती रहती है और AC को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इससे बिजली की खपत बढ़ जाती है. इसलिए AC चलाने से पहले कमरे को अच्छी तरह बंद कर लेना चाहिए. मोटे पर्दे लगाने से भी बाहर की गर्मी अंदर कम आती है और कमरा ज्यादा देर तक ठंडा बना रहता है.

पंखे के साथ AC चलाना फायदेमंद

बहुत से लोग AC के साथ पंखा चलाना गलत मानते हैं, लेकिन असल में यह बिजली बचाने में मदद कर सकता है. पंखा कमरे में ठंडी हवा को तेजी से फैलाने का काम करता है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा महसूस होता है. ऐसे में AC को बहुत कम तापमान पर चलाने की जरूरत नहीं पड़ती. इससे बिजली की खपत कम हो सकती है और कूलिंग भी बेहतर मिलती है.

AC की सर्विसिंग कराएं

गंदे फिल्टर और खराब सर्विसिंग वाला AC ज्यादा बिजली खपत करता है. जब फिल्टर में धूल जमा हो जाती है, तो एयरफ्लो कम हो जाता है और AC को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि गर्मियों में AC की समय-समय पर सर्विसिंग और फिल्टर की सफाई जरूर करनी चाहिए. इससे कूलिंग बेहतर रहती है और बिजली की बचत भी होती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img