भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अंजना सिंह अपने प्रशंसकों के लिए पारिवारिक ड्रामा फिल्म ‘चटोरी बहू-2’ लेकर आ रही हैं। सोमवार को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी होने की जानकारी दी।
मेकर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर जारी किया। इसमें अंजना पारंपरिक बहू के रूप में नजर आ रही हैं। उनके हाथों में किचन का सामान भरा हुआ है। चम्मच, कंछुली (बेलन), थाली और अन्य घरेलू चीजें। यह लुक फिल्म की कहानी की झलक दिखाता है, जिसमें परिवार, रिश्तों और घरेलू जीवन की मिठास और चुनौतियों को दिखाया गया है।
मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “भोजपुरी फिल्म ‘चटोरी बहू-2’ का ट्रेलर 11 अप्रैल शनिवार सुबह 8 बजे सिर्फ बी4यू भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो रहा है।”
इश्तियाक शेख बंटी द्वारा निर्देशित फिल्म का निर्माण संदीप सिंह का है और लेखन अरविंद तिवारी ने किया है, तो इसका संगीत ओम झा ने तैयार किया है। फिल्म के बारे में अन्य जानकारी मेकर्स ने अभी जारी नहीं की है।
आईएएनएस के इनपुट के साथ





