8.3 C
New York

लोधी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक विपिन कुमार वर्मा का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ आगमन पर भव्य स्वागत एवं समाजिक एकता और संगठन सुदृढ़ीकरण की दिशा में सार्थक संवाद – (विष्णु लोधी)

Published:

डोंगरगढ़ – छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे लोधी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री, विधायक (एटा, उत्तर प्रदेश) विपिन कुमार वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह लोधी (कोटा, राजस्थान) तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राकेश सिंह लोधी (आगरा, उत्तर प्रदेश) का बेलोदी (दुर्ग) स्थित होटल रिवेरा में आत्मीय स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान समाज के समग्र विकास, संगठन की मजबूती और आने वाले समय में समाजिक एकता को नई दिशा देने पर सार्थक चर्चा हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा ने छत्तीसगढ़ लोधी समाज के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि—छत्तीसगढ़ लोधी समाज पूरे देश के लिए संगठन, सेवा और एकता का उदाहरण बन रहा है। यहां के पदाधिकारी समाजहित में जिस लगन और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं, वह अत्यंत प्रशंसनीय है।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह लोधी और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राकेश सिंह लोधी ने भी छत्तीसगढ़ प्रदेश पदाधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा की और संगठन विस्तार व सामाजिक कल्याण में सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने शिक्षा, रोजगार, युवा सशक्तिकरण, महिला भागीदारी और समाजिक संगठन विस्तार जैसे विषयों पर गहन चर्चा की साथ ही सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि समाज के प्रत्येक सदस्य तक एकता, जागरूकता और विकास का संदेश पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक विपिन कुमार वर्मा से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ लोधी समाज के संगठनात्मक ढांचे, सामाजिक उत्थान कार्यों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। विष्णु लोधी ने कहा हमारा भारत और हमारा छत्तीसगढ़ तभी समृद्ध होगा जब हमारी जड़ों — हमारे किसान, युवा और महिलाएँ — सब सशक्त हों। लोधी समाज की एकता और संगठन ही हमारी असली ताकत है। मिलकर हम शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के माध्यम से हर परिवार तक विकास की रोशनी पहुंचाएंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लोधी समाज घनश्याम वर्मा, छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी, अंकेक्षक विमल पटेल, प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार सिगौर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमलेश्वर वर्मा, संरक्षक उत्तम जंघेल, उपाध्यक्ष रामाधीन जंघेल, युवा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सिगौर, महिला प्रदेश अध्यक्ष दशमत जंघेल, जिला अध्यक्ष राजनांदगांव उत्तम जंघेल, रायपुर जिला महामंत्री दीपक जंघेल एवं कोषाध्यक्ष प्रकाश जंघेल,उत्तम चंदेल, नरेन्द्र जंघेल, राजेन्द्र जंघेल, ओमप्रकाश,सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और समाजसेवी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और एकजुटता से परिपूर्ण रहा। समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह भेंट छत्तीसगढ़ लोधी समाज के लिए नई ऊर्जा और दिशा लेकर आई है।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist Media | Editor | Writer | Digital Creator | Travel Vlogger | Web-app Developer | IT Cell’s | Social Work | Public Relations Contact no: 8602764448

Related articles

spot_img

Recent articles

spot_img