25.3 C
New York

किसानों के हित में धान खरीदी की अवधि बढ़ाना आवश्यक – विष्णु लोधी

Published:

डोंगरगढ़ – छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता, विष्णु लोधी, ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि धान खरीदी की अंतिम तिथि को 15 फरवरी तक बढ़ाया जाए। वर्तमान में 31 जनवरी तक किसानों का संपूर्ण धान खरीदी संभव नहीं है,क्योंकि प्रतिदिन एक लाख 20 हजार क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य सरकार का था लेकिन मात्र 50% 62 हजार लगभग धान खरीदी हो पा रही है ऐसे में 47 दिन में 160 लाख मीट्रिक धान खरीदी का लक्ष्य को सरकार पा ही नहीं सकती है। ऐसे में किसानों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। 14 नवंबर को धान खरीदी प्रारंभ होते ही तीन दिन छुट्टी पड़ गया है और वैसे भी इससे पहले 1 नवंबर से ही धान खरीदी प्रारंभ हुआ करता था। ऐसे में 15 फरवरी तक धान खरीदी करना अन्नदाता किसानों के साथ न्याय होगा।

सरवर की समस्या और ऑनलाइन टोकन का न बनना एक गंभीर मुद्दा

विष्णु लोधी ने कहा धान खरीदी केंद्रों पर तकनीकी समस्या, जैसे सरवर बैठने और ऑनलाइन टोकन के निर्बाध संचालन में बाधा, किसानों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। ऐसी स्थिति में किसान घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं, जिससे उनका समय और श्रम दोनों व्यर्थ हो रहे हैं।

मैन्युअल टोकन जारी करने की मांग

इस समस्या के समाधान के लिए विष्णु लोधी ने सरकार से तुरंत मैन्युअल टोकन जारी करने का आदेश देने की मांग की है। यह कदम किसानों की समस्या को काफी हद तक कम करेगा और उनकी मेहनत का उचित मुआवजा सुनिश्चित करेगा।

विष्णु लोधी ने कहा, “किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देना हमारी जिम्मेदारी है। सरकार को तत्काल प्रभाव से कदम उठाते हुए धान खरीदी की अवधि बढ़ानी चाहिए और मैन्युअल टोकन की व्यवस्था लागू करनी चाहिए, ताकि हमारे अन्नदाता सम्मानपूर्वक अपना धान बेच सकें।” उन्होंने कहा कि किसानों के लिए न्याय सुनिश्चित करना उनके सम्मान और आदर्शों को बनाए रखने का हमारा कर्तव्य है।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist Media | Editor | Writer | Digital Creator | Travel Vlogger | Web-app Developer | IT Cell’s | Social Work | Public Relations Contact no: 8602764448

Related articles

spot_img

Recent articles

spot_img