25.3 C
New York

डोंगरगढ-भाजपा संगठन में अमित जैन एवं विजेन्द्र सिंह ठाकुर को मिल सकती है महत्वपूर्ण जवाबदारी ,सूत्रों से मिली जानकारी

Published:

डोंगरगढ़ शहर के इन दो यूको ने लगातार 10, 11 वर्षों से भाजपा संगठन के महत्वपूर्ण जवाबदारी को पूरी ईमानदारी से निभाते आ रहे हैं मंडल, जिले, से लेकर कार्यकर्ताओं के बीच भी इनके अच्छे संबंध है


डोंगरगढ़ शहर भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं के बीच जो दो नाम उभरकर हमेशा सामने आते रहे हैं कार्यकर्ताओं के बीच अच्छी खासी पकड़ रखने वाले दो नाम में से एक अमित जैन लगातार डोंगरगढ़ शहर के मंडल अध्यक्ष के रूप में विगत 10 वर्षों से कार्य करते आ रहे हैं इस बीच वह अभिषेक सिंह के सांसद प्रतिनिधि भी रहे वही दुसरा नाम जो है वह है

  विजेंद्र सिंह ठाकुर जो लगातार संगठन के विभिन्न दायित्व में रहते हुए विगत 10 वर्षों से सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए डोंगरगढ़ शहर के पुर्व महामंत्री, पूर्व मंत्री जिला भाजपा राजनांदगांव, पूर्व में सदस्यता प्रभारी,पूर्व में दीवार लेखन प्रभारी विधानसभा क्षेत्र डोंगरगढ़  वर्तमान में  उपाध्यक्ष जिला किसान मोर्चा राजनंदगांव, मीडिया प्रभारी विधानसभा क्षेत्र डोंगरगढ़, जिला संगठन द्वारा छुरिया मंडल प्रभारी का दायित्व दिया गया है बूथ, मंडल, जिला , में कार्य करने का अनुभव जिसे पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के मंडल, जिला एवं प्रदेश नेतृत्व के द्वारा दिए गए विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए समय-समय पर मंडल, जिला भाजपा अध्यक्ष द्वारा दिए गए कार्यों को समय पर पूर्ण कर मंडल एवं जिले के वरिष्ठों वा कार्यकर्ताओं के बीच हमेशा चर्चा में रहते हैं  वही डोंगरगढ़ के लगभग सभी 31 बूथो में सभी कार्यकर्ताओं के साथ अच्छे संबंध व व्यवहार रखते हुए कार्य करते आ रहे हैं डोंगरगढ़ शहर भारतीय जनता पार्टी की बुधवारी पर शक्ति केंद्र के प्रभारी के रूप में अपनी शक्ति केंद्र में संयोजक, सहसंयोजक, कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षो के सहयोग से हमेशा अपने कार्य को शत प्रतिशत देने का प्रयास करते रहे हैं जैसे ही छत्तीसगढ़ में संगठन चुनाव को लेकर बिगुल बज चुके हैं कुछ ही दिनों में डोंगरगढ़ शहर अध्यक्ष का चुनाव भी संपन्न होंगे उससे पूर्व बूथ अध्यक्षों के चुनाव को लेकर बैठक के दौर शुरू है बूथ अध्यक्ष के चुनाव के बाद डोंगरगढ़ शहर मंडल अध्यक्ष का चुनाव संपन्न होना है जिसे देखते हुए शहर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच में अमित जैन, विजेन्द्र सिंह ठाकुर यह दो नाम के अलावा और भी नाम के चर्चा है  वरिष्ठ महेंद्र अग्रवाल, अमित छाबड़ा, महामंत्री राकेश अग्रवाल, संतोष राव, वरिष्ठ वीरेंद्र कुमार सोनी, पूर्व यूवा मोर्चा अध्यक्ष प्रिंस कक्कड़, मंडल उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश मिश्रा, विनीत यादव , परविंदर सिंह मोंटी जैसे बहुत से नाम भी मंडल अध्यक्ष के लिए शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है देखना है कि डोंगरगढ़ शहर भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष का ताज किसके सर पर सजाते हैं सूत्रों की माने तो अध्यक्ष चयन में महत्वपूर्ण भूमिका बूथ अध्यक्षों, वरिष्ठ जन एवं संघ की होगी।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist Media | Editor | Writer | Digital Creator | Travel Vlogger | Web-app Developer | IT Cell’s | Social Work | Public Relations Contact no: 8602764448

Related articles

spot_img

Recent articles

spot_img