16 C
New York

डोंगरगढ भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लगातार चलाया जा रहा है सदस्या अभियान

Published:

डोंगरगढ-भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रमेश पटेल के मार्गदर्शन में लगातार पूरे राजनांदगांव जिले में सदस्यता अभियान भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा चलाए जा रहा हैं इसी क्रम में डोंगरगढ़ शहर के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्टॉल लगाकर नवरात्रि के दौरान डोंगरगढ़ पहुंच रहे दर्शनार्थीयो को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाने में लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के रेफरल लिंक से भी बना रहे हैं सदस्य सांसद प्रतिनिधि परविंदर सिंह मोंटी के साथ सांसद संतोष पाण्डेय के रेफरल लिंक से 216 से ऊपर सदस्य अभी तक जोड़ चुके हैं डॉ रमन सिंह , विजय शर्मा , मधुसूदन यादव एवं अभिषेक सिंह के साथ-साथ अन्य वरिष्ठों के रेफरल लिंक से भी सदस्य बनाए जा रहा हैं। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता हरविंदर सिंह मंगे, वीरेंद्र कुमार सोनी, डोंगरगढ़ शहर महामंत्री संतोष राव डोंगरगढ़ विधानसभा मीडिया प्रभारी विजेंद्र सिंह ठाकुर पूर्व यूवा मोर्चा अध्यक्ष प्रिंस कक्कड़ डोंगरगढ़ शहर भारतीय जनता पार्टी के मंत्री वीरेंद्र साहू, मीना यादव, ज्योति बड़वाईक, गीता मानिकपुरी,
शुभम परिहार,पूजा उज्ज्वने,रूपेंद्र इंदुलकर,रामकुमार डडसेना, सुशीला साहू,रिया साहू,कमलेश उजवने सहित बहुत से कार्यकर्ता सदस्यता बनाने के कार्य में सक्रिय होकर अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist Media | Editor | Writer | Digital Creator | Travel Vlogger | Web-app Developer | IT Cell’s | Social Work | Public Relations Contact no: 8602764448

Related articles

spot_img

Recent articles

spot_img