0.3 C
New York

छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा के अंतिम दिवस पर कांग्रेस नेता विष्णु लोधी सम्मिलित हुए एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ,कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

Published:

डोंगरगढ़ – छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा आज अपने अंतिम चरण में पहुँच गई, यात्रा का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी सहित जिले से कई गणमान्य नेता और हजारों कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस न्याय यात्रा का मुख्य उद्देश्य राज्य की जनता को न्याय दिलाना था, क्योंकि वर्तमान सरकार जनता की समस्याओं को हल करने और उनके अधिकारों की रक्षा करने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। यात्रा के दौरान विष्णु लोधी ने कहा, “यह सरकार जनता के अधिकारों को अनदेखा कर रही है और प्रदेश की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। न्याय यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की जनता को न्याय दिलाने का बीड़ा उठाया है। विष्णु लोधी ने कहा, “यह न्याय यात्रा केवल सरकार की विफलताओं को उजागर करने का माध्यम नहीं है, बल्कि जनता के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ की जनता को उनके अधिकार दिलाना और न्याय की स्थापना करना है।विष्णु लोधी ने कहा, “यह यात्रा प्रदेश के विकास और न्यायसंगत व्यवस्था की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही जनकल्याण और न्याय के प्रति समर्पित रही है, और आगे भी रहेगी। छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा ने पूरे राज्य में जनता के बीच व्यापक समर्थन हासिल किया है। इस यात्रा में राज्य के विभिन्न जिलों से आए हजारों नागरिक और कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा के दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और जनसभाओं का आयोजन किया गया, जिनमें जनता ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। कांग्रेस पार्टी की इस न्याय यात्रा ने छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के लोगों को एकजुट किया है, जिससे राज्य में न्याय और समानता की दिशा में एक नई शुरुआत हुई है।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist Media | Editor | Writer | Digital Creator | Travel Vlogger | Web-app Developer | IT Cell’s | Social Work | Public Relations Contact no: 8602764448

Related articles

spot_img

Recent articles

spot_img