हमले के बाद इलाके में दहशत
स्थानीय प्रशासन के मुताबिक आतंकियों ने गांव में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिससे बड़ी संख्या में लोग मारे गए और कई घायल हो गए। इस हमले के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।
गवर्नर ने किया गांव का दौरा
इस हमले की जिम्मेदारी ISIS ने ली है। इस्लामिक स्टेट समूह ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर एक संदेश के ज़रिए इस हमले की ज़िम्मेदारी ली। अदामावा राज्य के गवर्नर अहमदु उमरू फ़िंटिरी ने सोमवार को गांव का दौरा कर इस हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे दुखद और अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि सरकार आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
दशकों से सुलग रही है विद्रोह की आग
नाइजीरिया को उत्तरी हिस्से में सुरक्षा से जुड़ी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां दो दशकों से भी ज़्यादा समय से विद्रोह की आग सुलग रही है। फरवरी में अमेरिका ने यहां अपनी सेना भेजी थी, ताकि नाइजीरिया की सेना को सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों से निपटने में सलाह दी जा सके।





