US Fired Navy Secretory: Iran US War| ईरान युद्ध ने ली अमेरिकी नेवी सेक्रेटरी की बलि सेना में लगातार चौथा बदलाव घातक होगी रणनीति या छिड़ा गृहयुद्ध?


होमदुनियाअमेरिका

ईरान युद्ध ने ली अमेरिकी नेवी सेक्रेटरी की बलि, सेना में लगातार चौथा बदलाव

Last Updated:

US Navy Secretory Fired: ईरान युद्ध के बीच लगातार अमेरिका के अंदर भी हलचल देखने को मिल रही है. पहले तीन आर्मी अफसरों को हटाने के बाद अब रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने नौसेना प्रमुख जॉन फेलन को भी उनके पद से बर्खास्त कर दिया है. अब सवाल ये उठ रहा है कि ये अमेरिका की रणनीति है या फिर इस युद्ध को लेकर अंदरूनी कलह चरम पर है.

Zoom

ईरानी नौसेना सेक्रेटरी को हटाया गया. (Credit- Reuters)

US Navy Secretory Fired: ईरान युद्ध के बीच अमेरिका में फिर से एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव सामने आया है. अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने इस बार नौसेना सचिव जॉन फेलन को उनके पद से हटा दिया है. पेंटागन ने बुधवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ये फैसला तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है, हालांकि उन्हें हटाने का आधिकारिक कारण नहीं बताया गया. सूत्रों के मुताबिक ये भी कहा जा रहा है कि फेलन और हेगसेथ के बीच संबंध अच्छे नहीं थे. बताया जा रहा है कि फेलन ने कई बार कमांड चेन को दरकिनार कर सीधे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से संपर्क किया, जिससे नाराजगी बढ़ गई. फेलन के हटने के बाद नौसेना के अंडरसेक्रेटरी हंग काओ को फिलहाल कार्यवाहक जिम्मेदारी दी गई है.

About the Author

authorimg

Prateeti Pandey

News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img