-0.2 C
New York

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में किन देशों के प्रमुख आएंगे? यहां देखें लिस्ट

Published:


पीएम मोदी।- इंडिया टीवी हिंदी

छवि स्रोत : X (BJP4INDIA)
पीएम मोदी।

कांग्रेस चुनाव 2024 के परिणाम के बाद देश में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। जानकारी के मुताबिक, इसी हफ्ते के आखिर में 8 जून को नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। बुधवार को दिल्ली में हुई सहयोगी पार्टियों की बैठक में नरेंद्र मोदी को एनडीए का नेता चुन लिया गया था। अब इस बात की भी खबर सामने आई है कि किन-किन देशों के नेता पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले हैं। आइए जानते हैं उन देशों के बारे में।

किन-किन देशों के प्रमुख को न्योता?

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में श्रीलंका और बांग्लादेश सहित भारत के कई पड़ोसी देशों के नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, समारोह में आमंत्रित किए जाने वाले लोग बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, नेपाल और मोरीशस के शीर्ष नेता शामिल हो सकते हैं।

इन नेताओं ने स्वीकारा आमंत्रण

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के कार्यालय ने जानकारी दी है कि उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से भी फोन पर बातचीत की है और उन्हें निमंत्रण दिया है। जानकारी के अनुसार शेख हसीना ने भी नंमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।

पहले और दूसरे शपथ ग्रहण में भी विदेशी मेहमान आए थे

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पहले भी विदेशी नेता शामिल होते रहे हैं। पीएम मोदी के पहले शपथ ग्रहण समारोह में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के नेता शामिल हुए थे। 2019 में जब नरेंद्र मोदी लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने तो उनके शपथ ग्रहण समारोह में बिम्सटेक देशों के नेता शामिल हुए। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024: 280 नेता पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए, पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर फिल्म स्टार तक शामिल

देर रात दिल्ली एयरपोर्ट पर मिले चंद्रबाबू नायडू और एमके स्टालिन की तस्वीर सामने आई।

नवीनतम भारत समाचार





Source link

Related articles

spot_img

Recent articles

spot_img