-3.7 C
New York

Amul milk became costlier by Rs 2 after 15 months | अमूल दूध 15 महीने बाद 2 रुपए महंगा हुआ: गोल्ड 66 रुपए और फ्रेश 54 रुपए प्रति लीटर मिलेगा, नई कीमतें कल से लागू होंगी

Published:


नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • लिंक

अमूल दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं। गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) ने कहा है कि अमूल गोल्ड, अमूल पावर और अमूल फ्रेश की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। दूध की नई कीमतें कल (सोमवार) सुबह से लागू होंगी।

फेडरेशन ने एक बयान में बताया कि, ऑपरेशन और उत्पादन की कुल लागत में बढ़ोतरी के कारण दूध के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी का मतलब है कि एमआरपी में 3-4% की बढ़ोतरी होगी।

उन्होंने बताया कि, औसत लागत में बढ़ने के कारण हमारी यूनियनों ने किसानों से दूध खरीदने वाले को पिछले साल की तुलना में 6-8% की बढ़ोतरी दी है। अमूल दूध की ओर से भुगतान किए गए प्रत्येक रुपए में से लगभग 80 पैसा दूध ठीक करने को देता है।

पिछली बार फरवरी-2023 में दाम बढ़ाए गए थे
अमूल ने दूध की कीमतों में 15 महीने बाद की है। इससे पहले फरवरी 2023 में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। दूध की कीमतें बढ़ाने को लेकर अमूल ने कहा था कि, ‘पिछले साल की तुलना में पशु चारे की कीमत करीब 20% बढ़ गई है।

‘उत्पादों की लागत बढ़ने के कारण हमारी सरकार ने किसानों से दूध खरीदने वाले किसानों को पिछले साल की तुलना में 8-9% की बढ़ोतरी दी है।’

खबरें और भी हैं…



Source link

Related articles

spot_img

Recent articles

spot_img