
प्रतिकात्मक फ़ोटो
वाराणसी एयरपोर्ट पर आज अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब एक महिला ने एयरपोर्ट पर कॉल कर कहा कि उसका पति अपने बैग में बम लेकर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक, आज शाम 5.38 बजे सुरक्षाकर्मियों को एक कॉल आया, जिसमें एक महिला ने फ्लाइट में बम होने की सूचना दी। जिसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
इमरजेंसी लैंडिग द्वारा किया गया
मिली जानकारी के अनुसार, 01 जून को सुबह 05.38 बजे, एक महिला कॉलर ने डायल सिक्योरिटी कर्मचारी को फोन पर जानकारी दी कि उसका पति जो इंडिगो की फ्लाइट से वाराणसी से दिल्ली आ रहा है, उसके हैंडबैग में बम लेकर आ रहा है। जिसके बाद अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने तुरन्त आनन-फानन में प्लाइट क्रू को इसकी जानकारी दी। इसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जिसके बाद मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, पूरे उड़ान की गहनता से जांच की गई। हालांकि सुरक्षा उपकरणों को जांच में कुछ भी संदेह नहीं मिला। मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
यात्री ने ये वजह बताई
इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड ने 42 वर्षीय यात्री विमल कुमार से पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह मेरठ के पल्लव पुरम के रहने वाले हैं। पूछताछ में आगे बताया गया कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से स्थिर नहीं है और उसने 4/5 दिन पहले विमान में बम के बारे में कुछ खबर देखी थी, इसलिए उसने यह फोन किया।
ये भी पढ़ें:
कन्याकुमारी में पीएम मोदी की 45 घंटे की ध्यान साधना पूरी, पहली तस्वीर सामने
