0.9 C
New York

Salman Khan Car Attack Conspiracy Update | Lawrence Bishnoi Gang | सलमान की कार पर हमले का प्लान, 4 अरेस्ट: पाकिस्तान से हथियार मंगवा रहे थे; पकड़े गए शख्स लॉरेंस बिश्नोई गैंग के

Published:


1 मिनट पहले

  • लिंक
मामले में नवी मुंबई पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है जो पनवेल में सलमान की कार पर हमला करने की योजना बना रहे थे।  - दैनिक भास्कर

मामले में नवी मुंबई पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है जो पनवेल में सलमान की कार पर हमला करने की योजना बना रहे थे।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पर एक बार फिर से हमला करने की कोशिश को मुंबई पुलिस ने नाकाम कर दिया है। नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है जो पनवेल में सलमान की कार पर हमले की योजना बना रहे थे। इन चारों की पहचान धनंजय सिद्धि अजय कश्यप, गौरव भाटिया, वसीम गन्नू और रिजवान खान के तौर पर हुई है।

इसके लिए पाकिस्तान से सप्लायर के जरिए हथियार मांगने की योजना भी बनाई जा रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर AK-47, M-16 और AK-92 मंगवाने की कोशिश कर रहे थे।

मामले में पुलिस ने अब तक लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बराड़ समेत 18 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

फायरिंग करते वक्त दोनों हमलावर सीसीटीवी में कैद हो गए।

फायरिंग करते वक्त दोनों हमलावर सीसीटीवी में कैद हो गए।

14 अप्रैल को हुई थी अपार्टमेंट पर रोशनी
इससे पहले 14 अप्रैल को भी सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने सुबह 5 बजे फायरिंग की गई थी। दो बाइकों से आए बदमाशों ने 5 राउंड फायर किए थे। सलमान खान अपने घर में ही थे। घटना के बाद सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

सलमान के घर पर फायरिंग होने के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे उनसे मिलने पहुंचे थे।  शिंदे ने सलमान के पिता सलीम खान से भी मुलाकात की थी।

सलमान के घर पर फायरिंग होने के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे उनसे मिलने पहुंचे थे। शिंदे ने सलमान के पिता सलीम खान से भी मुलाकात की थी।

दो दिन बाद ही फायरिंग करने वाले दोनों प्रोफाइल पकड़े गए। खान को लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी।

यह खबर लगातार अपडेट हो रही है…

खबरें और भी हैं…



Source link

Related articles

spot_img

Recent articles

spot_img