-0.5 C
New York

Delhi Water Shortage Crisis; Arvind Kejriwal Atishi | Haryana UP Government | जल संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची दिल्ली सरकार: याचिका में कहा- हरियाणा को ज्यादा पानी छोड़ने का निर्देश दें

Published:


नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • लिंक
दिल्ली जल संकट से जूझ रही है, इसका नजारा शुक्रवार सुबह दिखाई दिया, जहां - Dainik Bhaskar

दिल्ली जल संकट से जूझ रही है, इसका नजारा शुक्रवार सुबह दिखाई दिया, जहां

जल संकट से जूझ रही दिल्ली के लिए राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। केजरीवाल सरकार ने शुक्रवार को याचिका दायर कर अपील की है कि कोर्ट हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से एक महीने के लिए अतिरिक्त पानी देने के निर्देश दे।

दिल्ली सरकार ने कहा है कि गर्मी के कारण शहर में पानी की मांग काफी बढ़ गई है और पड़ोसी राज्यों को एक महीने के लिए अधिक पानी देने का निर्देश दिया जाना चाहिए।

राजधानी में पानी की बहुत ज्यादा कमी है और जल मंत्री आतिशी ने हरियाणा पर दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं देने का आरोप लगाया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी भाजपा से अपील की है कि वह हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अपने खास लोगों से एक महीने के लिए पानी देने के लिए कहे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Related articles

spot_img

Recent articles

spot_img