-1.3 C
New York

“वो मुझे फोन कर सकते हैं”, CM पटनायक ने PM मोदी के ‘सेहत’ वाले बयान पर दिया जवाब

Published:


ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक- इंडिया टीवी हिंदी

छवि स्रोत : पीटीआई
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक

लोकसभा चुनाव 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के मयूरभंज में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बीजू जनता दल (बीजेडी) के प्रमुख और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की खराब सेहत को लेकर चिंता जताई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 10 जून के बाद ओडिशा में भाजपा सरकार एक विशेष समिति का गठन करेगी, जो यह जांच करेगी कि अचानक नवीन बाबू की तबीयत खराब क्यों हो गई। पीएम मोदी के इस बयान पर सीएम नवीन पटनायक ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मेरी तबीयत बिल्कुल ठीक है, वरना मैं इतनी गर्मी में कैंपेन नहीं करता।

“मेरे स्वास्थ्य की इतनी चिंता है, तो…”

नवीन पटनायक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा में एक जनसभा में कहा कि मेरी सेहत खराब है और वह इस मामले में जांच करना चाहते हैं। अगर उन्हें मेरे स्वास्थ्य की इतनी चिंता है, तो वे मुझे फोन कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ओडिशा और दिल्ली में भाजपा के कई नेता पिछले 10 सालों से मेरे स्वास्थ्य के बारे में ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं। मैं प्रधानमंत्री को कहना चाहता हूं कि मेरा स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। उन्हें ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा देने की हमारी मांग पर ध्यान देना चाहिए।

“नवीन बाबू के शुभचिंतक बहुत चिंता में हैं”

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल नवीन बाबू के शुभचिंतक बहुत चिंता में हैं, वह यह देखकर परेशान हैं कि पिछले एक साल में अचानक नवीन बाबू की तबीयत इतनी कैसे बिगड़ गई। सालों से नए बाबू के करीबी रहे लोग जब मुझसे मिलते हैं तो जरूर उनके बाबू की चर्चा करते हैं। वो बताते हैं कि नवीन पटनायक अब खुद से कुछ नहीं कर पा रहे हैं। नए बाबू के करीबी लोगों का मानना ​​है कि उनकी तबीयत खराब होने के पीछे कोई साजिश भी हो सकती है।

“तबीयत खराब होने के पीछे क्या कोई साजिश है?”

उन्होंने आगे कहा कि सवाल यह है कि नवीन बाबू की तबीयत खराब होने के पीछे क्या कोई साजिश है? ये ओडिशा के लोगों को जानने का अधिकार है। कहीं इसमें उस लॉबी का हाथ तो नहीं है, जो नवीन बाबू के नाम पर पर्दे के पीछे ओडिशा में सत्ता भोग रहे हैं। इस रहस्य से पर्दा उठना जरूरी है। इसकी जांच आवश्यक है। 10 जून के बाद ओडिशा में भाजपा सरकार एक विशेष समिति का गठन करेगी, जो यह जांच करेगी कि अचानक नवीन बाबू की तबीयत क्यों गिरती जा रही है, उनकी तबीयत के साथ क्या हो रहा है। सारे तथ्य खोजकर निकालेंगे। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें-

नवीनतम भारत समाचार





Source link

Related articles

spot_img

Recent articles

spot_img