-0 C
New York

Ayodhya Ram Mandir Ramlala summer dress cotton clothes AC installed | नौतपा में रामलला की सेवा में बदलाव: कूलर नहीं, अब AC की हवा लेंगे भगवान, हल्के सूती कपड़े पहनाए गए; लस्सी और रसीले फलों का भोग – Ayodhya News

Published:


रामलला को आज यानी मंगलवार को गुलाबी रंग के वस्त्र पहनाए गए हैं।

अयोध्या में अधिकतम तापमान 41°C तक पहुंच गया है। नौतपा सीजन की बेरुखी से अयोध्या में बालक राम की सेवा में बदलाव किया गया है। उन्हें बेहतरीन नक्काशीदार सूती वस्त्र पहनाए जा रहे हैं। हल्के गहने से श्रृंगार किया जा रहा है। पुजारी संतोष कुमार तिवारी

.

रामलला के लिए नया एसी आ गया है, जो जल्द ही गर्भगृह में लगाया जाएगा। अभी गर्भगृह में कूलर लगाया गया है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने राम मंदिर को एसी लगा दिया है। चंपत राय का कहना है कि ट्रस्ट भगवान की सेवा निरंतर बेहतर कर रहा है। भगवान की हर छोटी से छोटी जरूरत पर ध्यान दिया जा रहा है।

ये रामलला का आज श्रृंगार आरती के बाद का दर्शन है।

ये रामलला का आज श्रृंगार आरती के बाद का दर्शन है।

ठंडक देने वाले फूलों से रामलला का श्रृंगार
ठंडक देने वाले गुलाब, चमेली, गेंदा आदि के फूलों से श्रृंगार किया जा रहा है। रामलला को अत्यंत प्रिय तुलसी के साथ उनके एक हजार नामों से प्रतिदिन अर्चन किया जाता है। रामलला इन दिनों जो कपड़े पहन रहे हैं, उन्हें दिल्ली के फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी खुद डिजाइन कर भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि चार माह से रामलला की यह सेवा शुरू की गई है। वह अभी एक साल तक रामलला के लिए रोज कपड़े भेजेंगे।

अयोध्या में सुबह 11 बजे तापमान 38°C है।  हनुमानगढ़ी पथ के सामने सबसे ज्यादा भीड़ है, जबकि रामलला के सामने कुछ कम भीड़ है।

अयोध्या में सुबह 11 बजे तापमान 38°C है। हनुमानगढ़ी पथ के सामने सबसे ज्यादा भीड़ है, जबकि रामलला के सामने कुछ कम भीड़ है।

फूलों से सजी थाली में एक दीपक से आरती, जिससे उगना न लगे
राम मंदिर में भगवान रामलला 5 साल के स्वरूप में विराजमान हैं। इसलिए उनके रहन-सहन में भी मौसम के अनुसार बदलाव किया जा रहा है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दौरान ठंड का मौसम था। अब गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है, इसलिए रोजाना जलाभिषेक के बाद सूती वस्त्र पहने जा रहे हैं। श्रृंगार के बाद फूलों से सजी थाली में केवल एक दीपक जलाकर आरती होती है। जिससे कोमल भगवान को गुस्सा न आए। सुबह और शाम दोनों समय भोग के साथ जलपान में रबड़ी, खुरचन का पेड़ा आदि का भोग लगाया जा रहा है।

रामलला के दरबार में भगवान शालिग्राम को तुलसी दल की गई है।

रामलला के दरबार में भगवान शालिग्राम को तुलसी दल की गई है।

स्वामी राजकुमार दास बोले- भगवान सपने में आभास भरे हैं
अयोध्या में वैष्णव पीठ श्रीराम वल्लभाकुंज में भगवान को दही की लस्सी के साथ आम, बेल आदि के फलों के रस, शीट की शिकंजी और आश्रम के बने छाछ का भोग लगाया जा रहा है। भगवान के लिए एसी लगाया गया है। मंदिर के प्रमुख स्वामी राजकुमार दास ने बताया कि इस समय भगवान की सेवा होती रहती है।

स्वामी राजकुमार दास ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान की मूर्ति में प्राण का संचार हो जाता है। इसके बाद भगवान को भी भूख और प्यास लगती है। भगवान अपने भक्तों को समय-समय पर स्वप्न में या संकेत देकर उनके आभासित रहते हैं। इसलिए हम सभी भक्त एक छोटे बच्चे की तरह रामलला या भगवान श्रीराम के हर सुख-सुविधा का ध्यान रखते हैं।

प्रभु राम के 1000 नामों से रामलला के फूल और तुलसी से अर्चन करते पुजारी संतोष तिवारी और अन्य।

प्रभु राम के 1000 नामों से रामलला के फूल और तुलसी से अर्चन करते पुजारी संतोष तिवारी और अन्य।

आज अधिकतम पारा 42°C रहने का अनुमान
अयोध्या में सोमवार को अधिकतम पारा 41°C रिकॉर्ड किया गया। आज अधिकतम पारा 42°C और न्यूनतम 30°C तक जाने का अनुमान है। ऐसे में अयोध्या के मठ मंदिर में भगवान की दिनचर्या में बदलाव किया गया है।



Source link

Related articles

spot_img

Recent articles

spot_img