
क्या अरविंद केजरीवाल को कैंसर भी हो सकता है?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट के सामने नई याचिका दायर की है। इस याचिका में उन्होंने अपनी अंतरिम जमानत को और 7 दिन तक और बढ़ाने की मांग की है। इस बीच अब आम आदमी पार्टी की तरफ से अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है। यह दावा आम आदमी पार्टी की तरफ से किया गया है कि जेल जाने के बाद अबतक अरविंद केजरीवाल का 7 किलोग्राम तक वजन कम हो चुका है। इसके अलावा केजरीवाल की कीटोन्स भी काफी अधिक है। बता दें कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाला मामले में आरोपी हैं और 1 जून को उनकी अंतरिम जमानत खत्म हो जाएगी।
अरविंद केजरीवाल में गंभीर बीमारियों के लक्षण क्या हो सकते हैं?
उत्साहित आम आदमी पार्टी के अधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया गया है। पोस्ट को शेयर करते हुए पार्टी ने लिखा, “मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी अंतरिम जमानत के लिए 7 दिन का एक्सटेंशन मांगा है। जब वे ईडी की न्यायिक हिरासत में थे, तब उनका वजन 7 किलो कम हो गया था। वजन अचानक कम हो गया।” डॉक्टर के लिए चिंता का विषय है। शुरुआती परीक्षणों से संकेत मिलता है कि उनके कीटोन का स्तर बहुत अधिक है। अचानक वजन कम होना और कीटोन का उच्च स्तर कुछ गंभीर लक्षणों का संकेत हो सकता है, जिसमें किडनी को नुकसान, कैंसर शामिल है। “
केजरीवाल के पूरे शरीर का होगा पीट्स स्कैन
इस पोस्ट में आगे लिखा गया, “डॉक्टरों ने सुझाव दिया है कि उन्हें अपने पूरे शरीर का पीईटी स्कैन कराना चाहिए और इस तरह के अन्य गंभीर मामलों सहित कई तरह की जांच करानी चाहिए।” बता दें कि अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले मामले में आरोपी हैं। सबसे पहले ईडी की तरफ से उन्हें 9 बार समान जारी किया गया लेकिन वह ईडी के सामने पेश नहीं हुए, जिसके बाद ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था और 10 मई को उन्हें अंतरिम बेल दी गई थी, जो मियाद 1 जून को खत्म हो रही है।
