✍️ टीवी 1 इंडिया न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़
गरियाबंद _अखिल भारतीय राज्य सरकारी महासंघ नई दिल्ली द्वारा 26 फरवरी 2026 को आयोजित राष्ट्रीय मांग दिवस पर विभिन्न मांगों को पूरा किये जाने हेतु प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया ज्ञात हो कि विगत दिनों 21 जनवरी से 26 जनवरी 2026 को देश के प्रमुख ट्रेड यूनियन और प्रमुख कर्मचारी संगठनों के महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन शिरडी महाराष्ट्र मेँ आयोजित हुआ जिसमें गरियाबंद जिले से महासंघ का मेँ प्रतिनिधित्व के लिए बसंत त्रिवेदी, सुनील यादव, एम. आर. खान ने सहभागिता की थी.राष्ट्रीय अधिवेशन मेँ भारत देश के विभिन्न राज्यों के जिलों के प्रतिनिधि को अपनी समस्याओं को रखने बडा मंच प्रदान किया गया जहाँ संविदा प्रथा ख़त्म करने, श्रम संहितायें निरस्त करने, कैशलेस उपचार हेतु व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना लागु करने जैसे अन्य मांगों को लेकर राष्ट्र स्तरीय से लेकर स्थानीय स्तर पर पहल क़र आंदोलन सहित अन्य गतिविधियों पर बनी.प्रमुख मांगों मेँ सभी संविदा एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाये और राज्य सरकार तथा पी एस यू मेँ रिक्त पद को नियमित आधार पर भरें जाएँ.सरकार के सहयोग से एक व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना लागु किया जाय जिसमें सभी अस्पतालो मेँ नगद रहित कैशलेस उपचार सुनिश्चित हो इसमें पेंशनरों, कर्मचारियों तथा संविदा कर्मचारियों को शामिल किया जाय चारों श्रम संहितायें लेबर कोड निरस्त की जाय राज्यों मेँ लंबित डी ए डी आर की सभी किस्तें प्रभावी तिथि से एरियर सहित जारी की जाय पेंशन अधिनियम 2025 को निरस्त क़र ओ पी एस के तहत पेंशनरों के अधिकार बहाल कियें जाएँ आदि प्रमुख मांगों सहित अन्य मांगे भी हैँ. इसी कड़ी में 26 फरवरी को मांग दिवस के रूप में पूरे देश में प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टरों के माध्यम से सोपा गया गरियाबंद जिले से भी अपर कलेक्टर रिशा ठाकुर मैडम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा गया इस कार्यक्रम में बसंत त्रिवेदी अनूप महादिक अमृत भोसले चंद्रहास श्रीवास भूपेंद्र सोनी विकास सोनी सुनील प्रधान रजत महतो दुलारी साहू पुष्पा साहू सिर तारक चंद्रहासिनी ध्रुव सहित बहुत से लोगों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान कियाl


