✍️ टीवी 1 इंडिया न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़
गरियाबंद _ मैनपुर 26 फरवरी 2026उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व की टीम ने शिक्षकों की सतर्कता और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से उड़न गिलहरी के एक शावक का सफल रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित रूप से उसकी माँ से मिला दिया यह संवेदनशील रेस्क्यू ऑपरेशन मानवीय संवेदना और वन्यजीव संरक्षण के समन्वय का उदाहरण बन गया रक्षापथरा प्राथमिक स्कूल के प्रधान पाठक धनसिंह नेगी और सहायक शिक्षक संतोष निषाद ने 25 फरवरी को सुबह लगभग 11:50 बजे सूचना दी कि गोना मार्ग पर गिरे सूखे धावड़ा वृक्ष पर एक अज्ञात शावक (उड़न गिलहरी) अकेला बैठा है और चींटियों से घायल हो रहा है। सूचना मिलते ही तौरेंगा (बफर) परिक्षेत्र की टीम मौके पर पहुंची और शावक को सुरक्षित कस्टडी में लेकर निरीक्षण किया मौके पर सूखे वृक्ष में उड़न गिलहरी का कोटर (घोंसला) मिला, लेकिन माँ नहीं दिखी। बिलासपुर के वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट अभिजीत शर्मा के सुझाव पर शावक को पीपल और बरगद के फल तथा पानी दिया गया चूंकि उड़न गिलहरी निशाचर होती है इसलिए टीम ने शाम तक प्रतीक्षा की ताकि रात में माँ के लौटने की संभावना बनी रहे।शाम होते ही शावक को जंगल के समीप साजा वृक्ष पर सुरक्षित छोड़ा गया और बिना फ्लैश के ट्रैप कैमरा लगाया गया टीम ने सुरक्षित दूरी बनाकर निगरानी रखी रात लगभग 10 बजे मादा उड़न गिलहरी की आहट दर्ज हुई और करीब 12 बजे वह शावक को लेकर घने जंगल की ओर चली गई रेस्क्यू ऑपरेशन में रेंजर केजूराम कोरचे, वनरक्षक सुधांशु वर्मा, पेट्रोलिंग श्रमिक सूरज पात्रा और राजेंद्र नागेश की सक्रिय भूमिका रही यह कार्रवाई माननीय वनमंत्री केदार कश्यप, पीसीसीएफ (वन्यप्राणी) अरुण पाण्डेय तथा फील्ड डायरेक्टर सतोविशा समाजदार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।वन विभाग की टीम अगले दो दिनों तक आसपास के क्षेत्र में निगरानी रखेगी ताकि माँ और शावक की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व प्रबंधन ने इस संवेदनशील ऑपरेशन में योगदान देने वाले शिक्षकों, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट और विश्वसनीय अखबार पत्रिका हरिभूमि के स्थानीय वरिष्ठ पत्रकार हसन खान की सराहना की है।



