1 C
New York

महतारी गौरव वर्ष में मातृशक्ति को समर्पित ऐतिहासिक बजट बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य _शीतला पाण्डेय

Published:

✍️ टीवी 1 इंडिया न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़

गरियाबंद _ छत्तीसगढ़ विधानसभा में वर्ष 2026-27 का बजट पेश होने के बाद महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शीतला पाण्डेय ने इसे महतारी गौरव वर्ष के संकल्पों को साकार करने वाली ऐतिहासिक और दूरदर्शी बजट बताया महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शीतला पाण्डेय ने प्रेस वार्तालाप पर टीवी 1 इंडिया न्यूज़ को बताया वित्तमंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश किया गया यह बजट, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नारी शक्ति को सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण को समर्पित है महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शीतला पाण्डेय ने स्पष्ट किया कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं बल्कि प्रदेश की माताओं बहनों और बेटियों के आत्मविश्वास को मजबूत किया है सरकार ने शिक्षा स्वास्थ्य पोषण सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन को नीति के केन्द्र में रखकर समावेशी विकास का स्पष्ट संदेश दिया है महिला उद्यमियों को नया आयाम लखपति दीदियों को भ्रमण योजना मुख्यमंत्री लखपति दीदियों को भ्रमण योजना के तहत 5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है इस योजना के तहत महिला स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को राज्य और देश के सफल आजिविका माडलो का अध्ययन प्रशिक्षण और कौशल उन्नयन का अवसर मिलेगा श्री मती पांडेय ने प्रेस वार्तालाप पर आगे यह भी कहा कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और महिला उद्यमियों को नया दिशा प्राप्त होगी 250 महतारी सदन सुरक्षित और सशक्त सामाजिक ढांचा महिलाओं के लिए सहयोगात्मक और प्रेरक वातावरण तैयार करने हेतु 250 महतारी सदनों के निर्माण के लिए 75 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है ये सदन महिला संवाद प्रशिक्षण परामर्श और सामाजिक सहयोग के केन्द्र के रूप में विकसित किए जाएंगे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में महिलाओं को एक सशक्त मंच उपलब्ध होगा पोषण और प्रारंभिक शिक्षा को मजबूती 500 नए आंगनबाड़ी केंद्र प्रदेश में नये निर्माण के लिए 42 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है इससे बच्चों किशोरियों और गर्भवती महिलाओं को बेहतर शोषण स्वास्थ्य सेवाएं और प्रारंभिक शिक्षा सुविधाएं मिलेंगी सरकार कुपोषण के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाने की दिशा में अग्रसर है रानी दुर्गावती योजना बेटियों को 1.50 लाख रुपए की सहायता बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शीतला पाण्डेय ने विशेष रूप से रानी दुर्गावती योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि 18 वर्ष पूर्ण करने पर पात्र बालिकाओं को 1.50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी‌ यह सहायता उच्च शिक्षा, कौशल विकास और आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी उन्होंने आगे कहा कि यह पहल बेटियों के सम्मान और सुरक्षित भविष्य का मजबूत आधार बनेगी सामाजिक न्याय और समावेशी विकास का संकल्प महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शीतला पाण्डेय ने प्रेस वार्तालाप पर आगे यह भी बताया कि महतारी गौरव वर्ष केवल उत्सव नहीं बल्कि माताओं और बेटियों के स्वाभिमान अधिकार और सशक्तिकरण का संकल्प है यह बजट सामाजिक न्याय सम्मान अवसर और संवेदनशील शासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट छत्तीसगढ़ की महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाएगा और आने वाले वर्षों में लाखों महिलाओं एवं बालिकाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Related articles

spot_img

Recent articles

spot_img