डोंगरगढ़: कबीरधाम जिला के ग्राम गोछीया में आयोजित छत्तीसगढ़ लोधी समाज की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में समाज के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों की गरिमामय उपस्थिति रही। बैठक में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, समाज की एकता तथा भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक का मुख्य विषय आगामी 20 मार्च 2026 को अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस को जिला कबीरधाम में भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने की तैयारियों पर केंद्रित रहा। इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम को समाज की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित किया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी को वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी जी के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा मिल सके।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने हेतु विभिन्न समितियों के गठन, प्रचार-प्रसार, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा सामाजिक जागरूकता गतिविधियों पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु लोधी ने कहा कि बलिदान दिवस केवल श्रद्धांजलि का अवसर नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता और गौरव को प्रदर्शित करने का संकल्प दिवस है। उन्होंने सभी समाजजनों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनकर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करें।
बैठक में प्रमुख रूप प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, कृष्ण कुमार सिगौर, जीवन कौशिक, जयप्रकाश लोधी, महेंद्र कौशिक,अधीन जंघेल, भगवती वर्मा, रामचंद्र वर्मा, ईश्वरी वर्मा,विश्राम वर्मा,सुरेश सिगौर, संतोष कौशिक, जमुना वर्मा,रामफल कौशिक,बोहरन कौशिक, रामशरण कौशिक, कृष्णा जंघेल, रामधुन लोधी,गिरधर लोधी, रघुनंदन वर्मा,आदि बड़ी संख्या में प्रदेश, जिला, सर्किल के पदाधिकारी एवं समाजिक जन उपस्थित रहे।
कबीरधाम के गोछीया में प्रदेश कार्यकारिणी बैठक, बलिदान दिवस आयोजन पर विस्तृत चर्चा”
Published:
