राजनांदगांव: पुलिस चौकी सुरगी ने ग्रामीण इलाके में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। एक आरोपी को स्कूटी से 1.86 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में चौकी प्रभारी निरीक्षक ढाल सिंह साहू की टीम ने 20 फरवरी को मुखबिर सूचना पर कार्रवाई की। भिलाई के कोहका निवासी मुकेश वर्मा स्कूटी एक्टिवा 3G (सीजी07एजेड 3065) पर भर्रेगांव से सुरगी की ओर आ रहा था।
चेकिंग में स्कूटी की डिग्गी से पीले-हरे रंग की बोरी में छिपा 1.86 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई जा रही है। स्कूटी भी 30 हजार की जप्त।
30 वर्षीय मुकेश वर्मा पिता स्व. विष्णु वर्मा, हनुमान चौक आर्य नगर कोहका, थाना सुपेला दुर्ग का निवासी है। थाना बसंतपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत केस दर्ज। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में सउनि डोमार सिंह कंवर, आरक्षक चमन साहू, सुनील नवरत्न समेत टीम ने सराहनीय भूमिका निभाई। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज करने का ऐलान किया है। और अपडेट्स के लिए बने रहें।
