राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में पुलिस ने एक सट्टेबाज़ को रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी रेहान अहमद को उसके घर के पास सट्टा-पट्टी लिखते हुए धर दबोचा गया।
16 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष जायसवाल की टीम ने छापा मारा। आरोपी के पास से सट्टा-पट्टी, 1020 रुपये नकद, और एक वीवो मोबाइल फोन सहित कुल 6020 रुपये कीमत की चीजें जब्त की गईं।
छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
टीम में सराहनीय भूमिका: निरीक्षक संतोष जायसवाल, उपनिरीक्षक रमेश्वरी बघेल, आरक्षक राम खिलावन और किशन कुमार चंद्रा।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर अवैध सट्टा, शराब तस्करी और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई जारी है। थाना डोंगरगढ़ में गश्त, नाकाबंदी और चेकिंग तेज़। आगे भी ऐसी कार्रवाई होगी!
