राजनांदगांव: पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार की प्रसाद योजना के तहत माँ बम्लेश्वरी देवी मंदिर, डोंगरगढ़ का विकास परियोजना पूरी हो गई है। इस परियोजना के लिए 48 करोड़ 43 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई थी।

परियोजना में माँ बम्लेश्वरी पहाड़ी की सीढ़ियों का जीर्णोद्धार, शेड, रेलिंग, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था किया गया। पहाड़ी के नीचे तालाब का सौंदर्यीकरण, शॉप्स, पार्किंग और पूरे क्षेत्र में साइनेज लगाए गए। प्रज्ञागिरि परिसर में ध्यान केंद्र, कैफेटेरिया, पार्किंग, सीढ़ियों का जीर्णोद्धार, सोलर लाइटिंग और पेयजल सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं।
श्रद्धालुओं के लिए 9.5 एकड़ में श्रीयंत्र आकार का भव्य पर्यटक सुविधा केंद्र बनाया गया है। इसमें ध्यान केंद्र, विश्राम कक्ष, प्रसाद कक्ष, सांस्कृतिक मंच, क्लॉक रूम, सत्संग कक्ष, पेयजल, शौचालय, लैंडस्केपिंग, सोलर प्रकाश और पार्किंग जैसी सभी आधुनिक सुविधाएँ हैं। कार्य लगभग पूर्ण, केवल फिनिशिंग बाकी है।

निगरानी और दिशा समिति गठित कर समय-समय पर समीक्षा हो रही है। श्रमिकों को नियमित भुगतान सुनिश्चित किया गया। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की अनुबंधित एजेंसी टीसीआईएल, जो भारत सरकार के दूरसंचार मंत्रालय से संबद्ध है, ने यह निर्माण कार्य किया।

यह परियोजना डोंगरगढ़ को धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाएगी। अधिक अपडेट्स के लिए बने रहें।
