डोंगरगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (शहर) के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर हरीश भंडारी की नियुक्ति पर कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का वातावरण है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी ने हरीश भंडारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी संगठनात्मक क्षमता, सक्रियता और कार्यकर्ताओं से मजबूत संवाद कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगा।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि हरीश भंडारी के नेतृत्व में शहर कांग्रेस संगठन मजबूती के साथ जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाएगा।
विष्णु लोधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जमीनी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूत किया है और यह नियुक्ति उसी परंपरा का उदाहरण है।
