डोंगरगढ़ — भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर मनरेगा योजना का नाम बदलने एवं उसे कमजोर करने के केंद्र सरकार के निर्णय के विरोध में रविवार को “मनरेगा बचाओ महासंग्राम” के तहत एक दिवसीय उपवास एवं प्रतीकात्मक विरोध कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पूरे देश में एक साथ, सभी राज्यों के जिला मुख्यालयों में आयोजित किया गया।
राजनांदगांव जिला मुख्यालय में यह कार्यक्रम मनरेगा प्रभारी दीपक दुबे एवं जितेन्द्र मुदलियार, विपिन यादव जिला कांग्रेस कमेटी (शहर एवं ग्रामीण) के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी प्रमुख रूप से सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर विष्णु लोधी ने अपने संबोधन में कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि देश के करोड़ों गरीब, मजदूर, किसान और ग्रामीण परिवारों की जीवनरेखा है। इसका नाम बदलना केवल शब्दों का परिवर्तन नहीं, बल्कि गरीबों के अधिकारों पर सीधा हमला है। कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।
उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रव्यापी आंदोलन कांग्रेस के राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खड़गे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आदेशानुसार तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी जिलो में संचालित हो रहा है। विष्णु लोधी ने यह भी कहा कि पूर्व में धरना-प्रदर्शन कर सरकार को चेताया जा चुका है, बावजूद इसके सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है। इसी क्रम में आज एक दिवसीय उपवास के माध्यम से लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया गया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि केंद्र सरकार ने मनरेगा के मूल स्वरूप, नाम और अधिकारों को यथावत नहीं की, तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र रूप देगी।
इस अवसर पर कांग्रेस के उपवास प्रभारी बृजेश शर्मा,राजनांदगांव नगर निगम नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, पूर्व विधायक धनेश पाटील, संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिंटू, पीसीसी प्रवक्ता रूपेश दुबे, प्रदेश सचिव थानेश पटिला, प्रदेश सचिव डॉक्टर आफताब आलम, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन व आसिफ अली, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव चेतन भानुशाली, विधानसभा अध्यक्ष गुरभेज एनी मखीजा , पूर्व जिला अध्यक्ष भागवत साहू, मदन साहू, चुम्मन साहू,पंकज बांधव, कुतुबुद्दीन सोलंकी, रमेश राठौड़, रमेश डाकलिया, इकरामुद्दीन सोलंकी, विवेक वासनिक, कुलबीर सिंह छाबड़ा, राकेश जोशी, प्रेम रूपचांदनी, रूबी गरचा, अशोक पंजवानी, हरि नारायण धकेता, विनय झा, राजा तिवारी, छोटेलाल रामटेक, अमित चंद्रवंशी, युवा जिला अध्यक्ष महेश सेन, नीरज कन्नौज, प्रज्ञा गुप्ता, दुलारिन बाई साहू, राम छतरी चंद्रवंशी, ऋषि शास्त्री, अवधेश प्रजापति, अभिमन्यु मिश्र, विष्णु सिंह, डॉ राकेश कुमार, सागर ताम्रकार, अनिल ठाकुर, मोहसिन कुरैशी, भारत भूषण शर्मा, संदीप सोनी, सुरेश सिन्हा, बब्बू भाटिया, राम जी तराने, प्रदीप शर्मा, संध्या देशपांडे, हरीश भंडारी, पीयूष दुबे, भगवती वर्मा, आदि वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया एवं बड़ी संख्या में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी महासंग्राम — राजनांदगांव में एक दिवसीय उपवास, प्रतीकात्मक विरोध कार्यक्रम में सम्मिलित हुए विष्णु लोधी
Published:
