डोंगरगर 06.01.2026: प्रार्थी थाना हाजिर आकर लिखित आवेदन पेश किया कि दिनांक – 06.01.2026 को करीबन- सुबह लगभग 10:15 बजे पीडिता अपने सहेली के साथ डोंगरगढ़ कालेज आने के लिये बस क्रमांक- CG08AM0529 मे बेलगांव से चढ़कर डोंगरगढ़ आ रहे थे ।
बस मे पीडिता एव उसके दोनो सहेली खडे़ थे लगभम 10:30 बजे ग्राम धुसेरा से अछोली के बीच बस पहुचा था बस कंडक्टर ने पीडिता एव उसके सहेलीयो के साथ बुरी नियत से छेडछाड किया के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक- 04/2026 धारा- 75(2) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस सुश्री अंकिता शर्मा, अति.पुलिस अधीक्षक मुकेश ठाकुर एवं एसडीओपी महोदय डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम को प्रार्थीया के साथ घटित घटना को अवगत कराकर प्रकरण की विवेचना हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर आरोपी
आरोपी: नेतराम यादव पिता नरसिंग यादव उम्र- 39 साल निवासी ग्राम बम्हनी पलिस चौकी सुकुलदैहान थाना लालबाग जिला राजनंदगांव छ.ग. को हिरासत मे लेकर पुछताछ किया गया ।
जो आरोपी नेतराम यादव पिता नरसिंग यादव के द्वारा अपराध करना स्वीकार किया आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना सबुत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर मान. न्यायालय मे पेश कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेजा गया है।
