धर्मनगरी डोंगरगढ़ के भीम मानव कल्याण संगठन(भीम सेना ) के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ की नवीन विधानसभा का भ्रमण किया तथा चलित विधानसभा कार्यवाही से भी रूबरू हुए, संस्था के अध्यक्ष चंद्रशेखर बोरकर ने बताया कि एक दर्जन से अधिक सदस्यों ने छत्तीसगढ़ की नवीन विधानसभा का भ्रमण किया तथा छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को करीब से जानने का अवसर प्राप्त हुआ उन्होंने बताया कि यह प्रथम बार है जब उन्होंने छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक, राजनीतिक विषयों पर छत्तीसगढ़ की विरासत को समझा, यह ऐसा अवसर था जहाँ छत्तीसगढ़ से कोने-कोने से आए जनप्रतिनिधियों से भेंट मुलाकात करने का सुनहरा अवसर मिला, छत्तीसगढ़ नवीन विधानसभा की बनावट अद्भुत है, युवाओं को एक बार जरूर छत्तीसगढ़ नवीन विधानसभा भवन को विजिट करना चाहिए जिससे छत्तीसगढ़ के युवाओ में सांस्कृतिक, राजनीतिक अलख जगेगी, साथ ही नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक से मिले संस्था के सदस्य –भीम मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने जाति प्रमाण पत्र से संबंधित समस्याओं को लेकर रिमिजीयूस एक्का से मुलाकात कर उन्हें समस्या से अवगत कराया तथा लंबे समय से जाति प्रमाण पत्र में आ रही समस्याओं को क्रमवार बताया संस्था के अध्यक्ष चंद्रशेखर बोरकर ने सामान्य विभाग से निकाले गए आदेश की प्रतिया दिखाते हुए कहां की सरकारी आदेश की भी अधिकारियों द्वारा अवेहलना की जाती है, पूर्व में राजपत्र में प्रकाशन के पश्चात तथा सामान्य विभाग से दिशा निर्देश जारी होने के बाद भी क्षेत्र के अधिकारियों द्वारा जाति प्रमाण पत्र बनाने में डाल-मटोल किया जा रहा है तथा विगत एक वर्ष से अधिक हो जाने के बाद भी हजारों आवेदनों को लंबित रखा है, समस्या इतनी जटिल है कि प्रशासन के आदेशों को भी अधिकारियों द्वारा नजर अंदाज किया जाता है जिसके वजह से आम जनता परेशान होते हैं, श्री बोरकर ने बताया की कुछ लोगों के जाति प्रमाण पत्र बनने के बाद भी उन्हें केंद्रीय करने के लिए लगातार घुमाया जाता है युवा बच्चे एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर भटक रहे हैं उनकी सुनने वाला कोई नहीं है इस प्रकार अनुसूचित जाति जनजाति के होनहार बच्चे जाति प्रमाण पत्र के अभाव के कारण दर-दर भटकने को मजबूर है इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए भीम मानव कल्याण संगठन के अध्यक्ष चंद्रशेखर बोरकर ने नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक श्री एक्का से समस्या की शिकायत करते हुए इसका जल्द से जल्द समाधान करने के लिए आग्रह किया है, इस अवसर पर संस्था के संस्थापक शुभम बौद्ध, उपाध्यक्ष महेश बोरकर, सुमित खोबरागड़े, निधि गजभिये, सचिव अक्षय डोंगरे, सह – सचिव बादल वालदे, जय किशोर अम्बादे, सारिका बड़ोले, श्याम मेश्राम, अक्षय नागदौने सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे!
