प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ, चंद्रगिरी में आज का दिन ज्ञान, राष्ट्रचिंतन और प्रेरणा से परिपूर्ण रहा, जब प्रख्यात भारतीय पत्रकार, राजनीतिक टिप्पणीकार एवं ओजस्वी वक्ता श्री पुष्पेन्द्र जी कुलश्रेष्ठ का विद्यालय परिसर में गरिमामय आगमन हुआ। उनके आगमन से संपूर्ण वातावरण विचार, चेतना और राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत हो गया।

श्री पुष्पेन्द्र जी कुलश्रेष्ठ राष्ट्रीय सुरक्षा, धर्म, संस्कृति तथा सामाजिक-राजनीतिक विषयों पर अपने निर्भीक, स्पष्ट और तथ्यात्मक विचारों के लिए देशभर में जाने जाते हैं। वे वर्षों से पत्रकारिता और सार्वजनिक विमर्श के माध्यम से राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों को मुखर रूप से समाज के समक्ष रखते आ रहे हैं।

विद्यालय प्रबंधन, आचार्यगण एवं विद्यार्थियों द्वारा उनका पारंपरिक सम्मान एवं आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण के साथ हुआ, जिसके पश्चात मंच से अतिथि परिचय प्रस्तुत किया गया।


