₹20,000 से कम में 7200mAh बैटरी वाला 5G फोन, आज पहली सेल में ऑफर्स की भरमार, फिर होगा और सस्ता


स्मार्टफोन ब्रांड iQOO का नया स्मार्टफोन iQOO Z11x 5G अब भारत में अपनी पहली सेल के लिए उपलब्ध हो गया है. इस फोन की सेल दोपहर 12 बजे से अमेज़न पर शुरू हुई है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो मिड-रेंज कीमत में अच्छा परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और गेमिंग फीचर्स चाहते हैं.

कंपनी ने iQOO Z11x को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है. इसका बेस मॉडल 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत ₹18,999 रखी गई है.

हालांकि बैंक ऑफर के तहत इस पर ₹1,500 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत ₹17,499 हो जाती है. वहीं 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹20,999 है, लेकिन ₹2,000 बैंक डिस्काउंट के बाद इसे ₹18,999 में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत ₹22,999 है, जो ऑफर के बाद ₹20,999 में मिल रहा है.

कैसे हैं फोन के सभी फीचर्स?

डिस्प्ले की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.76 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक जाती है और इसमें TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन भी मिलता है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर आंखों पर कम असर पड़ता है.

परफॉर्मेंस के लिए फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 टर्बो चिपसेट दिया गया है, जो 4nm तकनीक पर बेस्ड है. यह प्रोसेसर गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए काफी दमदार माना जाता है. कंपनी के अनुसार, यह फोन AnTuTu बेंचमार्क में 10 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल कर सकता है.

मिलता है दमदार कैमरा और बैटरी

कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7200mAh की बड़ी बैटरी है. इसके साथ 44W FlashCharge सपोर्ट दिया गया है, जिससे फोन लगभग 43 मिनट में 1% से 50% तक चार्ज हो सकता है. कुल मिलाकर, iQOO Z11x 5G मिड-रेंज सेगमेंट में एक दमदार विकल्प बनकर सामने आया है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img