Last Updated:
Gorakhpur Picnic Spot: भागदौड़ भरी ज़िंदगी में जब परिवार के साथ कुछ सुकून भरे पल बिताने की बात आती है, तो गोरखपुर में ऐसी कई जगहें हैं जो छुट्टियों और वीकेंड को यादगार बना देती हैं. शहर के ये टूरिस्ट स्पॉट अब सिर्फ घूमने की जगह नहीं, बल्कि फैमिली टाइम का नया कल्चर बन चुके हैं.ऐसे में गोरखपुर में वीकेंड प्लान कर रहे हैं? रामगढ़ ताल से लेकर चिड़ियाघर तक, जानें गोरखपुर की उन 5 जगहों के बारे में जो पिकनिक और मस्ती के लिए हैं बेस्ट. best-tourist-places-in-gorakhpur-for-weekend-family-trip-hindi
अगर आप गोरखपुर में हैं और अपने वीकेंड को यादगार बनाना चाहते हैं, तो यह शहर अब पहले से कहीं ज्यादा बदल चुका है. हालांकि गोरखपुर का जब भी नाम दिमाग में आता है गोरखनाथ मंदिर या गीता प्रेस का ही आता है लेकिन आज यहां आध्यात्मिकता के साथ-साथ आधुनिक मनोरंजन और प्रकृति का बेहतरीन मेल मिलता है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह जिला होने के कारण इस शहर में विकास का बयार बह रहा है. इसलिए गोरखपुर में देखने को आजकल बहुत कुछ है. Photo: https://gorakhpur.nic.in/

गोरखपुर की पहचान बन चुका ‘नौका विहार आज शहर का सबसे पॉपुलर फैमिली टूरिस्ट प्लेस है. छुट्टियों की शाम यहां जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती है. परिवार के साथ लोग यहां बोटिंग, क्रूज़ और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का लुत्फ उठाते हैं, बच्चे झील किनारे मस्ती करते हैं और बड़े लोग सुकून के पल बिताते हैं. अक्सर लोग यहां घूमने के बाद डिनर कर सीधे घर लौटते हैं.

नौका विहार पार्ट-2, शहर का नया और बेहद खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट बनकर उभरा है. तालाब के किनारे किया गया सुंदरीकरण इसे और आकर्षक बनाता है. सुबह-शाम लोग यहां टहलने आते हैं, फोटो खिंचवाते हैं और नेचर के बीच वक्त बिताते हैं. यह जगह खासतौर पर उन परिवारों को पसंद आती है जो शांति और सुंदर नज़ारे चाहते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

गोरखपुर का रेल म्यूजियम सिर्फ रेलवे इतिहास देखने की जगह नहीं रह गया है. वीकेंड पर यह फैमिली पिकनिक स्पॉट बन जाता है. बच्चे टॉय ट्रेन की सवारी करते हैं, झूले झूलते हैं, जबकि बड़े लोग पार्क में बैठकर समय बिताते हैं. सुबह से शाम तक यहां परिवारों की रौनक रहती है. सबसे खास बात यहां एक रेस्टोरेंट है जो पूरे ट्रेन के बोगी के अंदर बनाया गया है यह सबसे खास और अलग-अलग एक्सपीरियंस है इस रेल म्यूजियम का

करीब ‘250 से ज्यादा जानवरों की प्रजातियों वाला गोरखपुर चिड़ियाघर बच्चों और परिवारों के लिए परफेक्ट जगह है. यहां घूमते-घूमते पूरा दिन निकल जाता है. कैंटीन, बैठने की व्यवस्था और खुला वातावरण इसे फैमिली-फ्रेंडली बनाता है. यहां अपने परिवार के साथ आकर लोग सुबह से शाम तक मौज मस्ती करते हैं.

वीकेंड पर शहर के पार्क भी टूरिस्ट प्लेस का रूप ले लेते हैं. इनमें विंध्यवासिनी पार्क, सबसे खास माना जाता है. लोग यहां टहलते हैं, बच्चों को खिलाते हैं और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं. यह पार्क काफी बड़ा भी है और इसमें कई प्रकार के झूले लगे हैं, जो बच्चों के लिए एंटरटेनिंग होता है.





