राफेल-F-35 से 4 गुना ताकत! आसमान में उड़ता मिसाइलों का गोदाम, IAF चीफ ने भरी F-15EX Eagle 2 से उड़ान


नई दिल्‍ली. जब आसमान में दुश्मनों की लड़ाकू विमान सीना ताने खड़ी हो तब उन्हें मिट्टी में मिलाने के लिए निकलता है वह शिकारी जिसे दुनिया ‘मिसाइल ट्रक’ कहती है. जरा सोचिए, जहां राफेल और F-35 जैसे आधुनिक लड़ाकू विमान अपनी पूरी ताकत झोंकने के बाद भी सिर्फ 6 से 8 मिसाइलें ही ढो सकते हैं, वहीं यह आसमानी दानव उनसे चार गुना ज़्यादा यानी 22 एयर-टू-एयर मिसाइलों से लैस होकर यमराज की तरह मंडराता है. हम बात कर रहे हैं F-15EX Eagle II की, वह अजेय योद्धा जिसका पिछले युद्धों का रिकॉर्ड 104-0 रहा है. यानी आज तक कोई भी दुश्मन इसे छू तक नहीं पाया है. बोइंग द्वारा तैयार इस 4.5 जेनरेशन फाइटर जेट पर शनिवार को अमेरिका में भारतीय एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने सवारी की. चलिए हम आपको इस विमान के बारे में विस्‍तार में बताते हैं.

1. पेलोड और हथियार

F-15EX की सबसे बड़ी खूबी इसकी हथियार ले जाने की क्षमता है. यह दुनिया का इकलौता फाइटर जेट है जो इतने अधिक हथियार उठा सकता है.

· हथियार क्षमता: यह लगभग 13,380 किलोग्राम (29,500 lbs) हथियार ले जा सकता है.

· मिसाइलें: इसमें ‘एडवांस्ड मिसाइल मिसाइल रैक’ (AMBER) लगा है, जिससे यह एक साथ 12 से 22 एयर-टू-एयर मिसाइलें ले जा सकता है.

· हाइपरसोनिक क्षमता: यह भविष्य की विशाल हाइपरसोनिक मिसाइलों (लंबाई में 22 फीट तक) को ले जाने में सक्षम है, जो अन्य विमान नहीं कर सकते.

2. रेंज और रफ्तार

· अधिकतम रफ्तार: इसकी टॉप स्पीड Mach 2.5 (करीब 3,000 किमी/घंटा) है, जो इसे दुनिया के सबसे तेज विमानों में से एक बनाती है.

· कॉम्बैट रेंज: यह बिना फ्यूल रिफिल किए लगभग 1,272 किलोमीटर तक युद्ध क्षेत्र में ऑपरेशन कर सकता है.

· फेरी रेंज: बाहरी टैंकों के साथ यह 4,800 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकता है.

3. कब बना?

· पहला उड़ान: F-15EX ने अपनी पहली उड़ान 2 फरवरी 2021 को भरी थी.

· वायुसेना में शामिल: अमेरिकी वायुसेना ने अपना पहला F-15EX आधिकारिक तौर पर मार्च 2021 में स्वीकार किया था.

· मकसद: इसे पुराने F-15C/D बेड़े को बदलने और आधुनिक डिजिटल युद्ध के लिए तैयार करने के लिए बनाया गया है.

4. युद्ध में इस्तेमाल

चूंकि F-15EX एक बिल्कुल नया वेरिएंट है इसलिए इसने अभी तक किसी बड़े युद्ध में सीधा हिस्सा नहीं लिया है. हालांकि, इसके पूर्ववर्ती मॉडलों (F-15A/B/C/D और F-15E Strike Eagle) का खाड़ी युद्ध (Gulf War), बाल्कन युद्ध और मध्य-पूर्व के संघर्षों में जबरदस्त प्रदर्शन रहा है.

5. तकनीकी खासियतें

विशेषता विवरण
इंजन 2 × General Electric F110-GE-129
डिजिटल कॉकपिट टचस्क्रीन डिस्प्ले और एडवांस्ड मिशन कंप्यूटर (ADCP-II)
रडार AN/APG-82(V)1 AESA रडार (अचूक निशाना)
इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर EPAWSS सिस्टम (दुश्मन के रडार को जाम करने के लिए)

सवाल-जवाब

F-15EX और स्टेल्थ फाइटर F-35 में क्या अंतर है?

F-35 स्टेल्थ (चोरी छिपे हमला करने) के लिए है जबकि F-15EX भारी गोलाबारी और रफ्तार के लिए. F-15EX बहुत ज्यादा मिसाइलें ले जा सकता है जो F-35 की तुलना में कहीं अधिक हैं.

क्या यह विमान भारतीय वायुसेना के पास भी है?

नहीं, वर्तमान में यह केवल अमेरिकी वायुसेना के पास है लेकिन बोइंग ने भारतीय वायुसेना के MRFA (114 फाइटर जेट्स) टेंडर के लिए इसे भारत को ऑफर किया है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img