Last Updated:
अमेरिका के बोस्टन वीजा फ्रॉड केस में 10 भारतीयों पर आरोप तय किए गए हैं. इन पर नकली सशस्त्र लूट की साजिश के आरोप तय हुए हैं. इस मामले में दो लोग इमिग्रेशन हिरासत में लिए गए हैं और उनका देश निकाला हो सकता है.
बोस्टन वीजा मामले में 10 भारतीयों पर साजिश के आरोप तय हुए हैं.
अमेरिका के बोस्टन वीजा मामले में 10 लोगों पर अमेरिका ने शिकंजा कस दिया है. इन लोगों पर वीजा फ्रॉड की साजिश के आरोपों की पुष्टि की गई है.जानकारी के मुताबिक भारतीयों पर नकली सशस्त्र लूट की घटनाओं को अंजाम देने का आरोप था.जिसका उपयोग कर दुकानों के कर्मचारी इमिग्रेशन का फायदा उठा सकें.
जानकारी में सामने आया है कि ये सभी वीजा फ्रॉड को लेकर मार्च 2026 में की गई आपराधिक शिकायत में नामजद हुए थे. इन पर साजिश रचने और फ्रॉड करने के लिए प्लॉट तैयार करने से लेकर उसे अंजाम तक पहुंचाने के आरोप बताए गए हैं.
आरोपों में कहा गया है कि ये नकली सशस्त्र लूट की घटनाओं को कराते थे ताकि दुकानों के कर्मचारी खुद को अपराध का शिकार बताकर इमिग्रेशन में फायदा (U वीजा) ले सकें. इनमें सभी लोग एक ही समुदाय से हैं. जिनकी उम्र 28 से 52 साल के बीच है.
कौन-कौन भारतीय हैं आरोपी?
जितेंद्रकुमार पटेल (39) – मार्शफील्ड, मैसाचुसेट्स
महेश कुमार पटेल (36) – रैंडोल्फ, मैसाचुसेट्स
संजय कुमार पटेल (45) – क्विन्सी, मैसाचुसेट्स
दीपीकाबेन पटेल (40) – वेमाउथ, मैसाचुसेट्स (भारत निर्वासित)
रमेशभाई पटेल (52) – यूबैंक, केंटकी
अमिताबाहेन पटेल (43) – प्लेनविल, मैसाचुसेट्स
रोनक्कुमार पटेल (28) – मैरीलैंड हाइट्स, मिसौरी
संगीताबेन पटेल (36) – रैंडोल्फ, मैसाचुसेट्स
मिंकिश पटेल (42) – पेरीसबर्ग, ओहायो
सोनल पटेल (42) – पेरीसबर्ग, ओहायो
बता दें कि इनमें से रमेशभाई पटेल और रोनक्कुमार पटेल को इमिग्रेशन हिरासत में लिया गया है. सजा पूरी होने के बाद सभी आरोपियों को अमेरिका छोड़ने के लिए भी कहा जा सकता है और इन्हें निर्वासन का सामना करना पड़ सकता है.
About the Author

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें





