क्या गन्ने का जूस बन सकता है पीलिया की वजह? सड़क किनारे पीने वालों को डॉक्टर ने दी यह सलाह


Last Updated:

Sugarcane Juice Health Risks: कई लोग मानते हैं कि गन्ने का जूस पीने से पीलिया हो सकता है, लेकिन डॉक्टर्स की मानें तो यह सच नहीं है. गन्ने के जूस में ऐसा कुछ नहीं होता, जो पीलिया की वजह बने. अगर गन्ने का जूस साफ-सफाई से न बना हो, तो इससे हेपेटाइटिस A और हेपेटाइटिस E जैसे वायरस का खतरा बढ़ता है. साफ-सफाई के साथ यह जूस फायदेमंद होता है.

Zoom

गन्ने का जूस साफ-सफाई से बनाया जाए, तो यह बेहद फायदेमंद होता है.

Ganne Ke Juice Ke Fayde: गर्मी के मौसम में गन्ने का जूस खूब पसंद किया जाता है. हर उम्र के लोग गन्ने का जूस पीकर तरोताजा महसूस करते हैं. गर्मी आते ही अधिकतर जगहों पर सड़क किनारे गन्ने का जूस बिकने लगता है. तमाम लोग गर्मी से राहत पाने के लिए सड़क किनारे इस जूस का आनंद लेना पसंद करते हैं. यह जूस शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है. हालांकि कई लोग गन्ने का जूस अवॉइड करते हैं, क्योंकि वे मानते हैं कि इस जूस को पीने से पीलिया की बीमारी हो सकती है. डॉक्टर से जानते हैं इस दावे में कितनी सच्चाई है.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के गैस्ट्रो एंड लिवर डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ. अनिल अरोड़ा ने News18 को बताया कि सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि पीलिया खुद में कोई बीमारी नहीं, बल्कि एक लक्षण है, जो तब दिखाई देता है जब शरीर में बिलीरुबिन का स्तर बढ़ जाता है. इसका मुख्य कारण लिवर से जुड़ी समस्याएं होती हैं. हेपेटाइटिस A, हेपेटाइटिस B, हेपेटाइटिस E, लिवर इंफेक्शन या पित्त नलिका में रुकावट के कारण पीलिया के लक्षण नजर आते हैं. आसान भाषा में समझें, तो पीलिया सीधे तौर पर किसी चीज को खाने-पीने से नहीं होता, बल्कि लिवर इंफेक्शन या लिवर की खराबी के कारण होता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

गन्ने का जूस और पीलिया का कनेक्शन

डॉक्टर ने बताया कि अगर गन्ने का जूस साफ-सफाई से तैयार किया गया हो, तो यह पूरी तरह सुरक्षित और फायदेमंद होता है. इसमें नेचुरल शुगर, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ लिवर के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं. हालांकि समस्या तब होती है, जब जूस बनाने में साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए. सड़क किनारे खुले में रखा गन्ना, गंदे पानी की बर्फ, गंदा गिलास और मक्खियों से जूस में कई वायरस और बैक्टीरिया आ सकते हैं. हेपेटाइटिस A और हेपेटाइटिस E जैसे वायरस दूषित पानी और खाने के जरिए फैलते हैं, जो पीलिया का कारण बन सकते हैं. ऐसे में लोग गन्ने के जूस को दोष देते हैं, जबकि असली वजह उसकी खराब हाइजीन होती है.

सावधानी के साथ पिएं गन्ने का जूस

एक्सपर्ट के मुताबिक गन्ने का जूस अगर सावधानी के साथ पिएंगे, तो इससे आपको नुकसान नहीं होगा. परेशानियों से बचने के लिए आप हमेशा ताजा और साफ जगह से ही जूस पिएं. यह सुनिश्चित करें कि बर्फ साफ हो और गिलास ठीक से धोया गया हो. अगर संभव हो तो घर पर या भरोसेमंद दुकानों से ही जूस लेना बेहतर है. कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को बाहर का जूस पीने से बचना चाहिए. गन्ने का जूस खुद पीलिया का कारण नहीं बनता, लेकिन गंदगी और संक्रमण इसकी वजह जरूर बन सकते हैं. इसलिए जरूरी है कि आप जूस की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर ध्यान दें. सही तरीके से तैयार किया गया गन्ने का जूस न केवल सुरक्षित है, बल्कि शरीर के लिए फायदेमंद भी हो सकता है.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img