अब फोन नहीं होगा जल्दी खराब! Oppo ला रहा है सुपर स्ट्रॉन्ग फोन, मिलेगी 7000mAh बैटरी और IP69K रेटिंग!


ओप्पो ने अपनी आने वाली ओप्पो F33 सीरीज़ के कुछ अहम फीचर्स लॉन्च से पहले ही शेयर कर दिए हैं. ये सीरीज़ भारत में 15 अप्रैल को लॉन्च होने वाली है और कंपनी इसे खासतौर पर ड्यूरेबिलिटी (मजबूती) के फोकस के साथ पेश कर रही है. ओप्पो के मुताबिक, F33 सीरीज़ में इस बार सिर्फ डिजाइन या कैमरा ही नहीं, बल्कि फोन की मजबूती, बैटरी लाइफ और कठिन परिस्थितियों में टिकने की क्षमता पर भी खास ध्यान दिया गया है.

इस सीरीज़ की सबसे बड़ी खासियत इसकी IP69K रेटिंग है, जो स्मार्टफोन में मिलने वाली सबसे हाई लेवल की सुरक्षा में से एक मानी जाती है. इसका मतलब है कि यह फोन धूल से पूरी तरह सुरक्षित रहेगा और हाई-प्रेशर पानी के जेट को भी सहन कर सकेगा.

आमतौर पर मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में IP67 या IP68 रेटिंग मिलती है, लेकिन IP69K इसे एक अलग ही स्तर पर ले जाता है.

मजबूती में नंबर 1 होगा फोन
कंपनी का दावा है कि ओप्पो F33 सीरीज़ को मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी टेस्ट से भी गुजारा गया है, जिसमें गिरने, वाइब्रेशन और अलग-अलग तापमान जैसी स्थितियों में इसकी मजबूती को जांचा गया है. हालांकि, टेस्ट के सटीक स्टैंडर्ड्स की जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

बैटरी के मामले में भी ओप्पो बड़ा दावा कर रहा है. इस सीरीज़ में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो लंबे समय तक चलने के साथ-साथ 5 साल तक की बैटरी हेल्थ बनाए रखने का दावा करती है. यह उन यूज़र्स के लिए खास है जो बार-बार चार्जिंग और बैटरी खराब होने की समस्या से परेशान रहते हैं.

डिजाइन की बात करें तो फोन को नए लुक और अलग-अलग कलर ऑप्शन्स के साथ पेश किया जाएगा, जिससे यह यूज़र्स को स्टाइल और मजबूती दोनों का कॉम्बिनेशन देगा.

कैमरा भी होने वाला है कमाल
इसके अलावा, कैमरा सेगमेंट में भी इस सीरीज़ को मजबूत बनाया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, F33 प्रो मॉडल में 50MP का अल्ट्रा-वाइड फ्रंट कैमरा मिल सकता है, जो 100-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आएगा. यह खासतौर पर ग्रुप सेल्फी के लिए डिजाइन किया गया है और इसमें AI Groupfie Expert और Portrait Glow जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. वहीं, रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है.

ओप्पो F33 Series को ओप्पो एक ऐसे स्मार्टफोन के रूप में पेश कर रहा है, जो सिर्फ फीचर्स ही नहीं बल्कि लंबे समय तक टिकाऊ परफॉर्मेंस भी देगा. लॉन्च इवेंट में इसकी कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया जाएगा.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img